CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस
महाराष्ट्र की राजनीति और ग्लैमर जगत में अपनी पहचान रखने वाली अमृता फडणवीस ने आज एक बड़ा फैसला लिया है. करीब दो दशकों से ज्यादा समय तक बैंकिंग सेक्टर का हिस्सा रहने के बाद, उन्होंने कॉर्पोरेट दुनिया को अलविदा कह दिया है. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा किया है.
अमृता ने बताया कि उन्होंने 23 साल पहले एक्सिस बैंक में एक मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर कदम रखा था. अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर वो आगे बढ़ती रहीं और जब आज उन्होंने इस्तीफा दिया, तब वो बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जैसे पद पर तैनात थीं. अपनी विदाई पोस्ट में उन्होंने ना केवल अपने सहकर्मियों को याद किया, बल्कि बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी का भी दिल से शुक्रिया अदा किया.
नागपुर के एक डॉक्टर परिवार में जन्मीं अमृता का व्यक्तित्व शुरू से ही काफी वर्सटाइल रहा है. बहुत कम लोग जानते हैं कि फाइनेंस में एमबीए करने वाली अमृता कभी टेनिस कोर्ट पर पसीना बहाया करती थीं; वो स्टेट लेवल की अंडर-16 टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं.
दिसंबर 2005 में जब उनकी शादी देवेंद्र फडणवीस से हुई, तब से लेकर आज तक उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच एक शानदार बैलेंस बनाकर रखा है. उनकी एक बेटी है, दिविजा, जिसकी परवरिश के साथ-साथ उन्होंने अपने करियर को भी कभी पीछे नहीं छूटने दिया.
बैंकिंग के अलावा अमृता अब एक एक्टिव सोशल वर्कर और सिंगर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया आंकड़ों से लगा सकते हैं.
अमृता ने वैश्विक मंच पर भी भारत का मान बढ़ाया है. साल 2017 में जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने वॉशिंगटन में आयोजित ‘नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
-भारत एक्सप्रेस
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…
Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…
Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…
Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…