देश

J&K: उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान इंडियन आर्मी का एक जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षा बल (Indian Army) युद्ध स्तर पर आतंकियों की तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इसी कड़ी में उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई., जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया.

Indian Army का जवान शहीद

भारतीय सेना (Indian Army) के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, आज उधमपुर के बसंतगढ़ में जम्मू और कश्मीर के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था. इस दौरान आतंकियों के साथ भीषण गोलीबारी शुरू हुई. हमारे बहादुरों में से एक को शुरुआती मुठभेड़ में गंभीर चोटें आईं और बाद में बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई.”

Indian Army ने चलाया सर्च ऑपरेशन

इस बीच, जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में भी गोलीबारी जारी है. भारतीय सेना की रोमियो फोर्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गुरुवार को लगातार 10वें दिन जम्मू और कश्मीर के पुंछ के लसाना के जंगल क्षेत्र में अपना संयुक्त अभियान जारी रखा, ताकि इस क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों का पता लगाया जा सके. 14 अप्रैल को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी के बाद 15 अप्रैल को तलाशी अभियान शुरू हुआ था. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और घने जंगल वाले इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: आतंक की कमर तोड़ने के लिए भारत ने उठाए ये 10 बड़े कदम, अब Pakistan में मचेगा हाहाकार!

अधिकारियों के मुताबिक, पुंछ को जम्मू से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लसाना गांव के पास आतंकवादियों ने रोमियो फोर्स के जवानों पर गोलीबारी की, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में 26 लोग मारे गए . मंगलवार को पहलगाम के बैसरन घास के मैदान में आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमलों में से एक है जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. यह हमला 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद क्षेत्र में सबसे बड़े आतंकवादी हमलों में से एक था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

12 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

26 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago