Anant Singh Viral Video: बिहार की राजनीति में जाने-माने चेहरे और मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अनंत सिंह पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. जदयू नेता अनंत सिंह के इस बयान के बाद से बिहार की राजनीति और गर्मा गई है.
मोकामा के विधायक अनंत सिंह अपने बेबाक और तीखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने हाल ही में पप्पू यादव पर बयान देते हुए उन्हें लेकर सवालों का जवाब दिया. जब उनसे पूछा गया कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव उनसे नाराज क्यों हैं और लगातार उन पर बयान क्यों दे रहे हैं, तो अनंत सिंह ने पहले सवाल किया कि “पप्पू यादव कौन हैं?” पत्रकारों ने जब बताया कि वे पूर्णिया के सांसद की बात कर रहे हैं, तो अनंत सिंह ने कहा कि “हम कुत्ता-बिलाई को जानबे नहीं करते.” इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग क्या बोलेंगे और क्या असर डालेंगे.
हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब बाहुबली नेताओं के बीच ऐसी जुबानी जंग देखने को मिल रही है. लेकिन हद तब पार हो जाती है जब मर्यादा की सीमाएं लांग नेता अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने लगते हैं.
ये भी पढ़ें: “बंगाल में ममता दीदी थीं और रहेंगी” अखिलेश यादव ने भाजपा के हर ‘तिकड़म’ को बताया फेल
यह विवाद तब शुरू हुआ जब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजनीति में 90 प्रतिशत महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए नेताओं के साथ बिस्तर से होकर गुजरना पड़ता है. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया. महिला आयोग ने इस पर पप्पू यादव को नोटिस भेजा, और भाजपा समेत कई दलों की महिला नेताओं ने भी उनके बयान की आलोचना की.
इसके बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने इस पर कड़ा पलटवार किया. उन्होंने पप्पू यादव को लेकर कहा कि वे मानसिक रूप से असंतुलित लगते हैं और उनके बयान की कोई गंभीरता नहीं है. अनंत सिंह ने यह भी कहा कि अगर उनकी बात सही है, तो पप्पू यादव को अपनी पत्नी के राजनीतिक सफर को भी स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि वह भी सांसद हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…
Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…
लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…
Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…