देश

भारी बारिश से अनंतनाग अदालत परिसर में घुसा बाढ़ का पानी, जज रैना ने नाव से पहुंचकर न्यायिक दस्तावेजों की सुरक्षा का लिया जायजा

Anantnag Court Flood: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में जिला अदालत परिसर बुधवार को आई बाढ़ की वजह से पूरी तरह जलमग्न हो गया, ऐसे हालात में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ताहिर खुर्शीद रैना ने नाव से अदालत पहुंच कर न्यायिक दस्तावेजों की सुरक्षा का जायजा लिया.

अदालत परिसर में बाढ़

– भारी बारिश के कारण अनंतनाग जिला कोर्ट परिसर पानी में डूब गया, जिससे अदालत का कामकाज भी प्रभावित हुआ.
– पानी कोर्ट के ग्राउंड फ्लोर तक घुस गया, जिससे न्यायिक रिकॉर्ड और कंप्यूटर हार्डवेयर जैसे महत्त्वपूर्ण दस्तावेज नुकसान की आशंका में थे.

नाव से पहुंचे जज साहब

– जज रैना ने अपने स्टाफ के साथ नाव द्वारा परिसर तक पहुंच कर स्थिति का निरीक्षण किया.
– उन्होंने कोर्ट स्टाफ से बाढ़ के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली और न्यायिक रिकॉर्ड को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें: Jammu and Kashmir गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर

राहत-बचाव निर्देश

– जज रैना ने आदेश दिए कि सभी जरूरी कोर्ट रिकॉर्ड और हार्ड डिस्क को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए ताकि न्यायिक कार्य प्रभावित न हो.
– स्टाफ को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए.

क्षेत्रीय हालात

– अनंतनाग, श्रीनगर व अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद कई रिहायशी और कमर्शियल इलाकों में बाढ़ आ गई है.
– जिला प्रशासन व पुलिस ने बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाए.
– पुलिस ने फ्रंटलाइन सहायता व हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों की मदद की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ORS के जनक डॉ. दिलीप महालनोबिस, नमक-चीनी के घोल से बचाईं करोड़ों जिंदगियां

प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप महालनोबिस ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान…

6 minutes ago

गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति ज्योत दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु गोबिंद सिंह के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें…

37 minutes ago

गोधरा कांड पर फिर छिड़ी बहस, पूर्व SIT प्रमुख बोले- जांच में मिले थे साजिश के सबूत

Rakesh Asthana Godhra: सोनिया गांधी की किताब में गोधरा कांड को लेकर किए गए जिक्र…

45 minutes ago

बाल दिवस पर बच्चों का संदेश, मोबाइल छोड़ खेल-कूद और संगीत को दें समय; जानिए छात्राओं ने क्या कहा

Children's Day Celebration: बाल दिवस पर दिल्ली के मालवीय नगर स्थित पुष्कला संगीत केंद्र की…

47 minutes ago

यूपी में मतदाता सूची को लेकर सियासी हलचल तेज, 17 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट; BJP चलाएगी अभियान

UP Voter List: उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी. 16…

1 hour ago

Ola पर CCPA का बड़ा एक्शन, ग्राहकों को टिप देने के लिए उकसाने पर लगा 10 लाख रुपये का जुर्माना

Ola Cabs CCPA Fine: ओला कैब्स की मूल कंपनी ANI Technologies पर ग्राहकों को जल्दी…

1 hour ago