Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त की रात हुई निक्की भाटी की मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. शुरुआत में मामला दहेज हत्या का बताया गया लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी कहानी में कई और चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.
निक्की की बहन कंचन जिसकी शादी उसी परिवार में हुई है उसने एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में निक्की आग में झुलसी हुई सीढ़ियों से उतरती हुई दिखी थी. कंचन ने आरोप लगाया कि निक्की के पति विपिन ने उसपर कुछ छिड़ककर आग लगा दी थी. निक्की के छोटे बेटे ने भी यही बयान दिया है. हालांकि घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए थे.
अब यह मामला और उलझता जा रहा है. विपिन के चचेरे भाई देवेंद्र ने दावा किया है कि घटना के वक्त विपिन घर पर नहीं था बल्कि पास की दुकान पर खड़ा था. देवेंद्र ने यह भी बताया कि वह खुद निक्की को अस्पताल ले गया था. जहां निक्की बार-बार एक ही बात बोल रही थी कि घुटन हो रही है और पानी मांगती रही.
अस्पताल की रिपोर्ट में बताया गया है कि निक्की की मौत सिलेंडर से फटने से लगी आग के कारण हुई है लेकिन पुलिस को जांच में घटनास्थल पर सिलेंडर फटने के कोई सबुत नहीं मिले. वहां सिर्फ ज्वलनशील पदार्थ का डिब्बा और लाइटर मिला. CCTV फुटेज में भी विपिन दुकान के बाहर खड़ा नजर आया है.
अब सवाल उठता है कि क्या ये आत्महत्या थी, हादसा या हत्या? पुलिस जांच जारी है और हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. निक्की के आखिरी शब्दों ने इस केस को और भावुक बना दिया है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है?
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…