देश

आंध्र प्रदेश की रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना: पार्सल से महिला के घर भेजा शव और कर दी इतने करोड़ रुपये की डिमांड

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में एक महिला को एक लंबा-चौड़ा पार्सल मिला, जिसे जब खोला गया तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए. दरअसल इसमें एक व्यक्ति का शव रखा हुआ था. यह भयावह घटना जिले के उंडी मंडल के येंदागंडी गांव की है.

नागा तुलसी नाम की एक महिला ने घर बनाने के लिए वित्तीय मदद के लिए क्षत्रिय सेवा समिति को आवेदन दिया था. समिति ने महिला को टाइलें भेजी थीं. उसने निर्माण में और मदद के लिए क्षत्रिय सेवा समिति से फिर से आवेदन किया. समिति ने कथित तौर पर बिजली के उपकरण उपलब्ध कराने का वादा किया था. इसके बाद आवेदक को ह्वाट्सएप पर एक संदेश मिला था कि उसे लाइट, पंखे और स्विच जैसी चीजें मुहैया कराई जाएंगी.

पूरा परिवार घबरा गया


गुरुवार (19 दिसंबर) रात को एक व्यक्ति महिला के घर के दरवाजे पर एक डिब्बा लेकर आया और उसे यह बताकर चला गया कि उसमें बिजली के उपकरण हैं. तुलसी ने पार्सल खोला तो उसमें एक व्यक्ति का शव देखकर चौंक गईं. उनके परिवार के सदस्य भी घबरा गए. उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जो मौके पर पहुंची. फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जिला पुलिस अधीक्षक अदनान नईम असमी ने भी गांव का दौरा किया और मामले की जांच की.

इतने करोड़ रुपये की मांग


पार्सल में एक पत्र भी मिला है, जिसमें 1.30 करोड़ रुपये की मांग की गई है और मांग पूरी न करने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है. पुलिस पार्सल पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है. उसने पूछताछ के लिए क्षत्रिय सेवा समिति के प्रतिनिधियों को बुलाया है.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, यह लगभग 45 वर्षीय पुरुष का शव है. पुलिस का मानना ​​है कि व्यक्ति की मौत 4-5 दिन पहले हुई होगी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि व्यक्ति की हत्या की गई थी या नहीं. जांच के तहत पुलिस आसपास के पुलिस थानों की सीमा में गुमशुदगी की शिकायतों की पुष्टि कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago