देश

‘भाजपा झुग्गियां नहीं तोड़ती, घर बनाती है’, अनिल विज ने केजरीवाल पर साधा निशाना

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय की खूब खरी-खरी की और आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि “चींटी चली पहाड़ तोड़ने, जबकि आम आदमी पार्टी की यही फितरत है लेकिन ज्यादा मत उछले.”

इसके अलावा, उन्होंने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि यदि कोर्ट के आदेश से कहीं कुछ हो रहा है तो उसका आरोप भाजपा पर नहीं थोपा जा सकता. केजरीवाल में हिम्मत है तो वह कोर्ट में जाकर लड़ें.

श्रम मंत्री विज आज पत्रकारों द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय के बयान, कि प्रधानमंत्री के घर में घुसकर वह कब्जा करेंगे, के संदर्भ में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे.

बातचीत के दौरान विज ने आम आदमी पार्टी को उनके जमीन दिखाते हुए कहा है कि “क्या गोपाल राय है, क्या उनकी फितरत है, क्या यह उनका शिष्टाचार है कि किसी के घर में घुस कर कब्जा करेंगे. ऊर्जा मंत्री अनिल विज विज चेतावनी भरे अंदाज में बोले कि वे मानते है कि उनकी (आम आदमी पार्टी) यही फितरत है लेकिन ज्यादा मत उछले”.

तेजस्वी यादव वक्फ बोर्ड को नहीं बल्कि संसद को चुनौती दे रहे हैं: विज

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान कि सरकार में हिम्मत है तो वह वक्फ को छू कर दिखाएं, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में तंज कसते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि “वक्फ बोर्ड का संसद में एक्ट पास हो गया है, ऑनलाइन साइट बन गई और सब उस पर दर्ज हो रहा है.

तेजस्वी यादव वक्फ बोर्ड को चुनौती नहीं दे रहे बल्कि वह संसद को चैलेंज कर रहे हैं, क्योंकि इन लोगों का देश की किसी भी संवैधानिक संस्था में विश्वास नहीं है. जबकि विधिवत नियम अनुसार संसद में वक्फ बोर्ड का बिल पास हुआ है.

भाजपा गरीब लोगों के लिए काम कर रही है, उन्हें मकान दे रही है: विज

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि जिस दिन 40 लाख लोग सड़कों पर उतर गए, भाजपा को नानी याद आ जाएगी, के बारेमी पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जिस पर तंज करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें नहीं याद कि भाजपा ने कहीं पर भी कोई झुग्गी-झोंपड़ी तोड़ी हो.

भाजपा तो गरीब लोगों के लिए काम कर रही है, उन्हें मकान दे रही है. रेहडी वालों के लिए हर शहरों में बसाने के लिए पैसे मंजूर किए गए हैं. उन्होंने कहा कि यदि कोर्ट के आदेश से कहीं कुछ हो रहा है तो उसका आरोप भाजपा पर नहीं थोपा जा सकता. केजरीवाल में हिम्मत है तो वह कोर्ट में जाकर लड़ें.


ये भी पढ़े- “50 साल बाद भी ‘संविधान’ को कूड़ेदान में फेंकने की आदत से बाहर नहीं निकल पाया विपक्ष”, सुधांशु त्रिवेदी का RJD नेता तेजस्वी पर बड़ा हमला


भारत एक्सप्रेस 

ओम प्रकाश राय

Recent Posts

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

4 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

35 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

46 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

1 hour ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

2 hours ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

2 hours ago