अनीश दयाल सिंह
देश की सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में एक नया चेहरा सामने आया है, जिसके कंधों पर अब भारत को आंतरिक और बाहरी चुनौतियों से बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है. तीन दशक से अधिक के बेजोड़ अनुभव के साथ, आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को भारत का नया डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र (NSA) नियुक्त किया गया है. यह सिर्फ एक पदोन्नति नहीं है, बल्कि भारत की सुरक्षा नीतियों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. सीआरपीएफ और आईटीबीपी जैसे शीर्ष बलों का नेतृत्व कर चुके अनीश दयाल सिंह, अब राष्ट्रीय सुरक्षा के जटिल मोर्चों पर अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करेंगे.
अनीश दयाल सिंह, 1988 बैच के मणिपुर कैडर के आईपीएस अधिकारी है. उन्हें डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) के रूप में नियुक्त किया गया है. उनके पास तीन दशक से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने सीआरपीएफ और आईटीबीपी जैसे अग्रणी सुरक्षा बलों के महानिदेशक के रूप में कार्य किया है.
डिप्टी NSA के रूप में, अनीश दयाल सिंह नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल के साथ मिलकर काम करेंगे. उनकी जिम्मेदारियों में शामिल हैं. उनका काम देश की नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े अहम मुद्दों पर स्ट्रैटेजिक एडवाइस देना होगा. खासतौर पर काउंटर-इंसर्जेंसी और काउंटर-टेररिज़्म में उनकी विशेषज्ञता भारत की सुरक्षा नीतियों को दिशा देने में अहम योगदान देगी.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की योजनाओं का दिख रहा असर, मछली उत्पादन में हुई 104% की बढ़ोतरी
अनीश दयाल सिंह की नियुक्ति भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा फ्रेमवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उनके अनुभव और विशेषज्ञता से देश की सुरक्षा नीतियां और भी मजबूत और प्रभावी बनेंगी. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब देश में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा चलल रही है.
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…