देश

अंजू ने पाकिस्तान पहुंचकर अपनाया इस्लाम धर्म, प्रेमी नसरुल्लाह के साथ किया निकाह, निकाहनामा में लिखा- मेरे शौहर…

सोशल मीडिया के जरिए प्यार और फिर भारत छोड़कर पाकिस्तान अपने प्रेमी के पास पहुंची अंजू ने इस्लाम धऱम कबूल करने के बाद अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है. अब अंजू का नाम इस्लाम धर्म अपनाने के बाद फातिमा हो गया है. अंजू ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले की एक अदालत में शादी की है. जिसका निकाहनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उसने नसरुल्लाह को अपना कानूनी शौहर बताया है.

वायरल हो रहा निकाहनामा

फातिमा का जो निकाहनामा वायरल हो रहा है उसमें लिखा है कि फातिमा, दुख्तर अंजू पुत्री जी प्रसाद, फ्लैट नंबर 704, टावर एस अलवर टेरा एलिगेंस भारत. फातिमा ने निकाहनामा में आगे लिखा है कि “मेरा पिछला नाम अंजू था और मेरा धर्म ईसाई था. अब मैंने अपनी मर्जी के बिना किसी दबाव में इस्लाम धर्म कबूल किया है. जिसमें किसी ने भी कोई जोर जबरदस्ती नहीं की है. मैं नसरुल्लाह को पसंद करती हूं और उसी के लिए भारत छोड़कर पाकिस्तान आई हूं. गवाहों के सामने ब मर्जी नसरुल्लाह से हक मेहर 10 तोला सोना ह तरीका शरीयत से निकाह किया है. अब नसरुल्लाह मेरे कानूनी पति हैं, यही मेरा बयान है.”

यह भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas: जब भारत के सामने पाकिस्तान ने टेके थे घुटने, आज कारगिल विजय दिवस पर जवानों के साहस व बलिदान को देश कर रहा है याद, PM Modi बोले- पराक्रमियों की शौर्यगाथा…

फातिमा (अंजू) के हलफनामे को लेकर मलकंद डिवीजन के डीआईजी नासिर महमूद सत्ती ने भी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद नसरुल्लाह से निकाह किया है. अब उसका नाम फातिमा है.

अंजू के पति ने कही ये बात…

गौरतलब है कि इससे पहले अंजू का एक वीडियो शूट वायरल हुआ था. जिसमें अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ प्री वेडिंग शूट करवा रही थी. प्री वेडिंग शूट ड्रोन से शूट हुआ था. अंजू मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की रहने वाली है. अंजू की शादी 17 साल पहले बलिया जिले के रहने वाले अरविंद के साथ हुई थी. जो अब राजस्थान जिले के भिवाड़ी में रहते हैं. दोनों के एक बेटा और एक बेटी है. अंजू के पति का कहना है कि वो जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह पाकिस्तान पहुंच गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

23 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

33 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

10 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

10 hours ago