खेल

ICC ODI World Cup 2023: क्या भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख में होगा बदलाव? सामने आई बड़ी जानकारी

INDvsPAK: भारत इस साल आईसीसी वनडे विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है. अक्टूबर और नवंबर में वर्ल्ड कप के सारे मुकाबले देश के कई स्टेडियम में खेले जाने हैं. वहीं, इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की तय की गई तारीख में बदलाव हो सकता है. मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता रहा है. पहले से तय शिड्यूल के अनुसार, भारत-पाक का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाना है लेकिन अब खबर है कि इसकी तारीख में बदलाव हो सकता है.

INDvsPAK: सुरक्षा को देखते हुए हो सकता है बदलाव

बता दें कि देश में आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है. तय तारीख के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच इस विश्व कप का पहला मुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा. लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस मैच की तारीख में बदलाव हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि सुरक्षा को देखते हुए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में बदलाव हो सकते हैं. बताया गया कि सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े और हाई प्रोफाइल मैच के लिए भारी मात्रा में सुरक्षा बलों की जरूरत होती है. चूंकि तय तारीख वाले दिन नवरात्रि का समय होने के कारण सुरक्षा बल नवरात्रि के इंतजाम में लगे रहेंगे. इसलिए शायद भारत-पाक मुकाबले की तारीख को बदला जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas: जब भारत के सामने पाकिस्तान ने टेके थे घुटने, आज कारगिल विजय दिवस पर जवानों के साहस व बलिदान को देश कर रहा है याद, PM Modi बोले- पराक्रमियों की शौर्यगाथा…

बीसीसीआई के सचिव ने लिखा पत्र

वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने विश्व कप 2023 के मैचों को होस्ट करने वाले राज्य संघों को पत्र लिखा है. बताया गया कि शाह ने 27 जुलाई को होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए सभी राज्य संघों को बुलाया है. बताया यह भी जा रहा है कि इस मीटिंग में शाह अहमदाबाद में होने जा रहे भारत-पाक मुकाबले और सुरक्षा को लेकर चर्चा कर सकते हैं. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच मैच की नई तारीख की भी घोषणा हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

5 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

21 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

60 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

10 hours ago