Ankita Bhandari case viral audio
Ankita Bhandari case viral audio: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वायरल ऑडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजेपी से निष्कासित नेता और पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, देहरादून पुलिस ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र में एसओजी और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया.
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उन कथित ऑडियो क्लिप्स को लेकर की गई है, जो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं. इन ऑडियो को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़कर वायरल किया गया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए देहरादून के डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही थी.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल ऑडियो की सत्यता, उनके प्रसारण और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. इसी क्रम में सुरेश राठौड़ का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक गिरफ्तारी से संबंधित विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.गौरतलब है कि सुरेश राठौड़ हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रह चुके हैं. वह लंबे समय तक क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं. हाल के वर्षों में विभिन्न विवादों को लेकर भी उनका नाम चर्चा में रहा है.
उधर, इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि में सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए कई ऑडियो क्लिप्स हैं. उर्मिला ने इन ऑडियो को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा बताते हुए सार्वजनिक किया था. ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था.
यह भी पढ़ें:रील्स की यह कैसी होड़: अजगर के ही मुंह में डाल दिया अपना सिर, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश
अब पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है और वायरल सामग्री की सत्यता के साथ-साथ उससे जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी. आने वाले दिनों में इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
– भारत एक्सप्रेस
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…