पश्चिम एशिया के लिए रवाना होने वाला दल.
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल दिल्ली हवाई अड्डे से पश्चिम एशिया के चार देशों सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा पर शनिवार को रवाना हुआ. इस महत्वपूर्ण यात्रा का उद्देश्य वैश्विक मंच पर भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को स्पष्ट करना और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन जुटाना है.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ सांसदों को शामिल किया गया है.
बैजयंत पांडा ने रवाना होने से पहले कहा, “हमारा समूह पश्चिम एशिया की यात्रा पर जा रहा है. इस प्रतिनिधिमंडल में सभी राजनीतिक दलों का व्यापक प्रतिनिधित्व है, जो भारत की एकता को दर्शाता है. हमारा मुख्य उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक ध्यान आकर्षित करना है. भारत न केवल आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है, बल्कि वह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का भी शिकार है. कई देश अब हमारे रुख का समर्थन कर रहे हैं और हम इस संदेश को और मजबूती से पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. युद्ध के मैदान में जीत के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग बढ़ाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.”
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सऊदी अरब की तरह ही बहरीन के साथ भी हमारी विदेश नीति एक जैसी है और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग है. कुवैत के बारे में आप जानते हैं कि हमें वहां किस दिशा में जाना है, 1991 में एक बड़ा युद्ध हुआ था, जो आतंकवाद और आंतरिक संघर्ष से भी प्रेरित था, जब इराक ने उस पर कब्जा करने की कोशिश की थी.
ये सभी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जहां हम अपना रुख जरूर व्यक्त करने में सफल होंगे. पिछले 78 सालों से पाकिस्तान हमारे खिलाफ काम करता रहा है और जब हम वापस लौटेंगे, तो मेरा मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ वैश्विक माहौल बनेगा, जो उसे आतंकवादी देश घोषित करने की दिशा में ले जाएगा.
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “मैं ग्रुप वन का हिस्सा हूं. सबसे पहले हम बहरीन जाएंगे. फिर हम कुवैत, फिर सऊदी अरब और अंत में अल्जीरिया जाएंगे. पहलगाम में हाल ही में हुई घटना एक दुखद घटना थी और जैसा कि आप और मैं दोनों जानते हैं, कई वर्षों से हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी धरती पर आतंकवादी शिविर चला रहा है, उन्हें आश्रय और सहायता प्रदान कर रहा है. ये आतंकवादी फिर हमले करने के लिए हमारे देश में घुस आते हैं. हम इन चार देशों का दौरा करेंगे और उनके सामने इन चिंताओं और सच्चाई को रखेंगे.”
राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि हम बहरीन जा रहे हैं. मैं ग्रुप 1 प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हूं. हमारी जिम्मेदारी बहरीन में भारत का पक्ष रखना है. यह यात्रा आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को वैश्विक मंच पर ले जाने का एक महत्वपूर्ण कदम है.
ये भी पढ़ें: हार्वर्ड के विदेशी छात्रों को बड़ी राहत, अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन के आदेश पर लगाई रोक
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…