लाइफस्टाइल

क्या आप भी खाने के तुरंत बाद पीते हैं पानी? डॉक्‍टर ने बताया खाने के कितनी देर बाद पानी पीना है सही

Ayurvedic Lifestyle Tips: हम सभी ने बचपन से यह सुना है कि भोजन के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. आयुर्वेद में इसे “जहर के समान” कहा गया है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों? चलिए, विस्तार से जानते हैं.

आयुर्वेद क्या कहता है?

आयुर्वेद में एक श्लोक है: “अजीर्णे भेषजं वारि, जीर्णे वारि बलप्रदम। भोजने चाऽमृतम् वारि, भोजनान्तें विषप्रदम।।” इसका अर्थ है जब खाना ठीक से नहीं पचा हो (अजीर्ण हो), तब पानी पीना औषधि की तरह काम करता है. पाचन हो चुका हो, तब पानी पीना शरीर को ताकत देता है. खाने के दौरान एक-दो घूंट पानी अमृत के समान माना गया है. लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना यह शरीर के लिए विष के समान माना गया है.

पेट की प्रक्रिया कैसे काम करती है?

हमारे शरीर में जठर या आमाशय नाम का एक अंग होता है. यह पेट में नाभि के पास होता है. यही वह जगह है जहां भोजन पचता है. आयुर्वेद में इसे “जठराग्नि” कहा गया है. यह पाचन अग्नि ही भोजन को ऊर्जा में बदलती है. जब हमें भूख लगती है, तो यह अग्नि सक्रिय होती है. भूख लगने पर भोजन करें, तो वह स्वादिष्ट लगता है और आसानी से पच भी जाता है. भोजन करने के बाद लगभग एक घंटे तक यह अग्नि सक्रिय रहती है, और पाचन की प्रक्रिया चलती रहती है.

पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

अब सोचिए, जब कोई आग जल रही हो और आप उस पर पानी डाल दें, तो क्या होगा? वह बुझ जाएगी. ठीक ऐसा ही भोजन के तुरंत बाद पानी पीने पर होता है. यह जठराग्नि को शांत कर देता है, और पाचन रुक जाता है. नतीजा यह होता है कि खाना ठीक से नहीं पचता. जो भोजन नहीं पचता, वह पेट में सड़ने लगता है. इससे गैस, बदबू और पेट की समस्याएं शुरू हो जाती हैं. अगर आप खाने के एक घंटे बाद पानी पीते हैं, तो यह पाचन में मदद करता है. लेकिन तुरंत पानी पीना, खासकर ठंडा पानी, पाचन क्रिया को कमजोर कर देता है.

क्या करें?

खाना खाने के 30 से 60 मिनट बाद ही पानी पीएं. खाना खाते वक्त एक-दो घूंट गुनगुना पानी लिया जा सकता है. इसके अलावा खाने से पहले पानी पीना भी फायदेमंद होता है, इससे भूख भी सही लगती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago