देश

दिल्ली पुलिस की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को IS-ISO-9001:2015 प्रमाण पत्र से  सम्मानित

दिल्ली पुलिस की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), क्राइम ब्रांच को मानव तस्करी और लापता बच्चों की सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए IS-ISO-9001:2015 प्रमाण पत्र से सम्मानित किय गया है. यह प्रमाण पत्र ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने यूनिट की कार्यप्रणाली, प्रक्रियाओं और तकनीकी दक्षता को मान्यता देते हुए प्रदान किया.

यूनिट ने अब तक 1442 नाबालिगों को बचाया

AHTU की स्थापना 10 मार्च 2014 को मानव तस्करी, लापता बच्चों, बाल मजदूरी, भिखारियों के पुनर्वास और यौन शोषण जैसे संवेदनशील मामलों को संभालने के लिए की गई थी. यूनिट का काम राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, दिल्ली महिला आयोग और विभिन्न अदालतों, जैसे दिल्ली उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निगरानी में होता है.

यूनिट ने अब तक 1442 नाबालिगों (1045 लड़कियां और 397 लड़के) और 2013 वयस्कों को बचाकर उनके परिवारों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है. 2024 में यूनिट ने 227 लापता/अपहृत नाबालिगों को ढूंढ निकाला, जिनमें से 89 बच्चों को दिल्ली के बाहर से बरामद किया गया. इस दौरान 150 से अधिक एफआईआर का निपटारा हुआ और 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा महत्वपूर्ण कदम

यूनिट की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए डीसीपी विक्रम सिंह और एसीपी अरुण चौहान की अगुवाई में प्रक्रियाओं का मानकीकरण और दस्तावेजीकरण किया गया. इसके तहत संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) को तैयार किया गया और BIS के अधिकारियों द्वारा गहन ऑडिट और निरीक्षण किया गया. सभी प्रक्रियाओं के मानकों पर खरा उतरने के बाद यूनिट को IS-ISO-9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

24 जनवरी 2025 को पुलिस आयुक्त श्री संजय अरोड़ा ने BIS अधिकारियों की उपस्थिति में AHTU को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया. उन्होंने यूनिट की सराहना करते हुए इसे निरंतर उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर कुछ बचाए गए बच्चों के परिवारों से बातचीत भी की गई.

यह प्रमाणन दिल्ली पुलिस की मानव तस्करी और बाल सुरक्षा के क्षेत्र में प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रतीक है. AHTU का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ये भी पढ़ें: AAP MLA Amanatullah Khan के बेटे की बाइक जब्त, विधायक ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई की दे दी धमकी

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

13 minutes ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

44 minutes ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

1 hour ago