Anupam Kher meets Amit Shah
Anupam Kher meets Amit Shah: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की झलक दिखाते हुए अमित शाह के साथ अपनी बातचीत के अनुभव को साझा किया. पोस्ट के साथ उन्होंने गृह मंत्री के प्रति आभार भी जताया.
अनुपम खेर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में पहली फोटो में वह अमित शाह को शॉल ओढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक साथ बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ अभिनेता ने एक लंबा और भावुक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने बताया कि अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात का अवसर मिला और इस दौरान देश, समाज, संस्कृति, सिनेमा और जीवन से जुड़े कई विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.
अनुपम खेर ने अपने पोस्ट में अमित शाह की विषयों पर पकड़, स्मरण शक्ति और विचारों की स्पष्टता की प्रशंसा की. उन्होंने लिखा कि ऐसे व्यक्तित्व से हर मुलाकात कुछ नया सोचने और सीखने का अवसर देती है. अभिनेता ने अमित शाह के समय, स्नेह और आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने मुलाकात के दौरान वहां मौजूद हनुमान जी की मूर्ति का भी जिक्र करते हुए इसे यादगार बताया.
भारत के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से उनके निवास पर मुलाक़ात का सौभाग्य मिला। उनके स्नेह, आत्मीय आतिथ्य और अपनापन के लिए मैं हृदय से उनका आभारी हूँ।
देश, समाज, संस्कृति, सिनेमा और जीवन के अनेक विषयों पर उनसे लंबी और बेहद सार्थक बातचीत हुई। उनकी विषयों पर गहरी पकड़, अद्भुत… pic.twitter.com/eeueLhZmiu— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 4, 2026
अनुपम खेर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शामिल हैं. उन्होंने साल 1984 में फिल्म ‘सारांश’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उन्होंने एक बुजुर्ग पिता का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद उन्होंने ‘कर्मा’, ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘चांदनी’, ‘डर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘वीर-जारा’, ‘ए वेडनसडे’, ‘स्पेशल 26’ और ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया.
यह भी पढ़ें: Kishore Kumar Song Viral: 62 साल पुराने गाने ने मचाई धूम, Gen Z की रील्स पर छाया ‘मेरे महबूब कयामत होगी’
अनुपम खेर ने सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने ‘बेंड इट लाइक बेकहम’, ‘लस्ट, कॉशन’ और ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया. अभिनय के अलावा अनुपम खेर निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं. उन्होंने ‘ओम जय जगदीश’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. अपने लंबे करियर में अनुपम खेर लगातार सिनेमा और सामाजिक मुद्दों से जुड़े रहते हैं.
भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…