Ashish Patel accident
Ashish Patel: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति और यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल की गाड़ी का बुधवार को एक्सीडेंट हो गया. इस भीषण सड़क हादसे में मंत्री बाल-बाल बचे. उनके हाथ पैर में गंभीर चोटें आईं हैं. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. बताया जा रहा है कि आशीष पटेल प्रयागराज से मिर्जापुर जा रहे थे. जब ये हादसा हुआ. हालांकि, हादसे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. इस हादसे में उनके ड्राइवर को भी चोटें आईं हैं.
पुलिस ने कहा कि मंत्री आशीष के काफिले की फार्च्यूनर गाड़ी आगे चल रही एस्कार्ट जिप्सी से अचानक टकरा गई. जिससे कार में बैठे दो-तीन लोगों को चोटें आईं. मंत्री आशीष पटेल प्रयागराज सर्किट हाउस से मिर्जापुर जा रहे तभी यह हादसा हुआ. दुर्घटना के बाद दूसरी गाड़ी से वह मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए.
Donald Trump Security Threat: व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी चोरी की गाड़ी के…
Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…