देश

फिल्म इंडस्ट्री में अर्जुन रामपाल के 24 साल पूरे, दिखाई ‘मोक्ष’ की झलक

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर अभिनेता ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पहली फिल्म ‘मोक्ष’ की तस्वीरें पोस्ट की और शुरुआती दिनों को याद किया. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘मोक्ष’ के सेट से कुछ बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें पोस्ट की और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके फिल्मी सफर की शुरुआत में उनका साथ दिया. इस पोस्ट में अभिनेता ने अपने मेंटर, सिनेमैटोग्राफर अशोक मेहता को याद किया. उन्होंने उन्हें एक दिग्गज शख्सियत बताया, जिन्होंने न सिर्फ उनके करियर को बनाने में मदद की, बल्कि इंडस्ट्री के कई लोगों को भी प्रेरित किया था.

प्यार और सपोर्ट के लिए फैंस का धन्यवाद

अभिनेता ने अशोक मेहता का भी खासतौर पर धन्यवाद किया. वहीं, अभिनेता ने अपने खास दोस्त और फोटोग्राफर अमित अशर का भी जिक्र किया, जिन्होंने ये पुरानी और अनमोल तस्वीरें संभालकर रखी थीं और उन्हें भेजीं. इन तस्वीरों में अर्जुन करियर के शुरुआती दिनों में कैमरे के सामने अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं. अभिनेता ने तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “ये अनमोल तस्वीरें हाथ लगीं. वही शुरुआत, जब सबकुछ शुरू हुआ था. मेरे मेंटर अशोक मेहता के साथ, जो एक सच्चे लीजेंड थे. उन्होंने मुझे और हर उस इंसान को कुछ न कुछ सिखाया, जिसकी जिंदगी को उन्होंने छुआ. मेरे प्यारे दोस्त और फोटोग्राफर अमित असर का भी शुक्रिया, जिन्होंने ये खूबसूरत तस्वीरें मुझे भेजीं.

फिल्म ‘मोक्ष’ के सेट की थ्रोबैक तस्वीरें, ये सब आप सभी के साथ शेयर करना चाहता था और बीते 24 सालों में दिए गए प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया.” अर्जुन रामपाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2001 में राजीव राय की रोमांटिक फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से की थी. इसके बाद उन्होंने अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. अभिनेता ‘रॉक ऑन’, ‘दिल का रिश्ता’, ‘रॉय’, ‘आंखें’, ‘डॉन’, ‘ओम शांति ओम’, ‘हाउसफुल’, ‘राजनीति’, और ‘रा.वन’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं. अभिनेता हाल ही में स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म ‘क्रैक : जीतेगा तो जिएगा’ में नजर आए थे, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी. इसके अलावा, उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘राणा नायडू’ में भी काम किया, जो उनके हालिया प्रोजेक्ट्स में शामिल है.

ये भी पढ़े: कौन हैं Shwetha Menon जिनके खिलाफ लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, Salman Khan से है खास कनेक्शन

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

भारत समेत कई देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी, ट्रंप ने H.R. 5334 बिल को दी मंजूरी, साइन के बाद अमेरिका में बना कानून

Trump Tariff: ट्रंप ने रूस और ईरान पर सख्त प्रतिबंधों वाला कानून बनाया है. इसके…

21 minutes ago

‘जेल में सड़कर मर रहे हैं इमरान खान, जल्द हो रिहाई!’ पूर्व ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

पूर्व ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने इमरान खान की जेल स्थिति पर गंभीर चिंता जताते…

37 minutes ago

‘राधाष्टमी पर बना दुर्लभ आयुष्मान योग!’ श्री राधा-कृष्ण बरसाएंगे असीम कृपा; जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

19 सितंबर 2026, शनिवार को भाद्रपद शुक्ल अष्टमी के साथ राधाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा.…

2 hours ago

राधाष्टमी पर कुंभ वालों की लगेगी लॉटरी, वृश्चिक रहे सतर्क! जानिए आज किस राशि के चमकेंगे सितारे?

19 सितंबर 2026 को मूल नक्षत्र और आयुष्मान योग के प्रभाव से कुंभ, मकर और…

2 hours ago

लाडली जी का जन्मोत्सव आज: राधानगरी बरसाना में देश-दुनिया से उमड़े लाखों श्रद्धालु, जानिए आप यहां कैसे दर्शन करने आएं

Radhashtami Barsana Routes: राधाष्टमी पर बरसाना के श्री लाडली जी मंदिर में महाभिषेक और बधाई…

3 hours ago

राधाष्टमी आज: लाड़ली जी के 5254वें प्राकट्योत्सव की बहुत-बहुत बधाइयां! राधे-राधे जपकर इन 10 मंदिरों में कीजिए दर्शन

Radha Ashtami : ब्रजभूमि सहित पूरी दुनिया के कृष्ण-राधा भक्तों के लिए आज महाउत्सव है.…

5 hours ago