Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कौन हैं Shwetha Menon जिनके खिलाफ लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, Salman Khan से है खास कनेक्शन

मशहूर एक्ट्रेस श्वेता मेनन पर अश्लील फिल्मों और विज्ञापनों में काम कर सोशल मीडिया पर फैलाने का आरोप लगा है. कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज, सलमान खान संग फिल्म ‘बंधन’ में निभाया था बहन का किरदार.

कौन हैं Shwetha Menon जिनके खिलाफ लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, Salman Khan से है खास कनेक्शन - भारत एक्सप्रेस

Shwetha Menon: मॉडलिंग से लेकर फिल्मों और टीवी तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस श्वेता मेनन एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक कानूनी पचड़ा है.

मलयालम सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता मेनन पर अश्लीलता फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं. कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

एर्नाकुलम की सीजेएम कोर्ट ने शिकायत के आधार पर पुलिस को FIR दर्ज करने के निर्देश दिए. ये शिकायत मार्टिन मेनाचेरी नाम के शख्स ने की थी, जिन्होंने आरोप लगाया है कि श्वेता मेनन ने पैसे कमाने के लिए अश्लील फिल्मों और विज्ञापनों में काम किया है.

कहा जा रहा है कि ये कंटेंट सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया, जिससे कमाई भी की गई.

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अश्लीलता निवारण अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि श्वेता की कुछ फिल्मों जैसे पलेरीमानिक्यम और कलिमन्नू में मौजूद सीन को अश्लीलता के रूप में दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें- टीवी पर ‘भीष्म पितामह’ बनकर लोगों के दिलों में छाए मुकेश खन्ना ने ‘महाभारत’ धारावाहिक के बारे में शेयर की खास बातें, बोले- को-स्टार्स अब भी मेरी फैमिली जैसे

कौन हैं श्वेता मेनन?

श्वेता मेनन सिर्फ मलयालम सिनेमा की एक्ट्रेस नहीं हैं, बल्कि एक बेहतरीन मॉडल और टीवी प्रेजेंटर भी रह चुकी हैं. उनका जन्म 23 अप्रैल 1974 को चंडीगढ़ में हुआ था, और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी.

साल 1994 में उन्होंने मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का खिताब भी जीता था. इसके बाद श्वेता ने मलयालम फिल्मों में एंट्री की और धीरे-धीरे साउथ और हिंदी फिल्मों में भी पहचान बनाई.

हिंदी फिल्मों की बात करें तो उन्हें बंधन फिल्म में सलमान खान की बहन के किरदार में दर्शकों ने देखा था. यही फिल्म उनके बॉलीवुड करियर का एक अहम हिस्सा मानी जाती है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और श्वेता मेनन की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है. अब देखना होगा कि एक चर्चित और सम्मानित एक्ट्रेस पर लगे ये आरोप कितने ठोस साबित होते हैं.

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital