दुनिया

पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस सप्ताह फिर कर सकते हैं अमेरिका का दौरा: रिपोर्ट

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (Asim Munir) इस सप्ताह एक बार फिर अमेरिका का दौरा कर सकते हैं. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वह वहां अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ बातचीत करेंगे.

‘डॉन’ अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह दौरा अमेरिकी सेंट्रल कमांड प्रमुख जनरल माइकल एरिक कुरिल्ला की जुलाई में पाकिस्तान यात्रा के बाद हो रहा है. उस दौरान जनरल कुरिल्ला को पाकिस्तान सरकार द्वारा ‘निशान-ए-इम्तियाज़ (सैन्य)’ से सम्मानित किया गया था.

जून में हो चुका है एक दौरा

यह आसिम मुनीर का अमेरिका का दूसरा दौरा होगा. इससे पहले वह जून में वॉशिंगटन गए थे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें व्हाइट हाउस में लंच पर आमंत्रित किया था. हालांकि पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर या अमेरिका में पाकिस्तान दूतावास की ओर से इस दौरे की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पहले के एक बयान में मुनीर ने संकेत दिया था कि वह फिर अमेरिका जा सकते हैं.

जून के दौरे के दौरान मुनीर ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ व्यापक बातचीत की थी, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल थे. इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और मध्य पूर्व मामलों के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ भी शामिल थे.

मुनिर पर मानवाधिकार उल्लंघन के गंभीर आरोप

मुनीर के साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद आसिम मलिक भी मौजूद थे. आईएसपीआर के अनुसार, यह बैठक एक घंटे के लिए निर्धारित थी, लेकिन यह दो घंटे से अधिक चली, जो दोनों पक्षों के बीच बातचीत की गहराई को दर्शाती है.

हालांकि, मुनीर की अमेरिका यात्रा उस समय विवादों में आ गई थी जब वॉशिंगटन में प्रवासी पाकिस्तानी और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थकों ने उनके खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया.

विरोध प्रदर्शन के दौरान मुनीर पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए गए और उन्हें “पाकिस्तानियों का कातिल” और “इस्लामाबाद का कातिल” जैसे नारों से निशाना बनाया गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक प्रदर्शनकारी उन्हें “गीदड़, गीदड़, गीदड़” कहकर पुकारता नजर आया.


ये भी पढ़ें: USA 50% Tariff: अमेरिका को भारत ने उसी की भाषा में दिया जवाब, 31,500 करोड़ की डील की रद्द


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

23 minutes ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

47 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

2 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

3 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago