देश

अशोक चौधरी ने पीएम मोदी के बयान का किया समर्थन, बोले- पाठ्यक्रम में महापुरुषों को उचित स्थान देना सराहनीय कदम

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने देश के महान नेताओं के योगदान को पाठ्यक्रम में उचित स्थान दिए जाने की बात कही है. अशोक चौधरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से यह बात रखी है कि उनसे पहले के कई महान नेता, चाहे वह डॉ. भीमराव अंबेडकर हों, सरदार वल्लभभाई पटेल हों, या अन्य समकालीन नेता, उनके ऐतिहासिक योगदान को इतिहास और सामाजिक विज्ञान की किताबों में सीमित जगह दी गई थी.

उन्होंने कहा कि अब इन महापुरुषों के योगदान को विस्तार से शामिल किया जा रहा है, जो एक सकारात्मक और सराहनीय कदम है. इससे नई पीढ़ी को देश के वास्तविक इतिहास और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी ने चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह गलत है, चाहे वह अल्पसंख्यकों के साथ हो या बहुसंख्यकों के साथ. किसी भी देश में यदि मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है तो यह गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों पर संयुक्त राष्ट्र को संज्ञान लेना चाहिए और मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए.

बिहार में एक करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

इसके साथ ही, सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बिहार में एक करोड़ सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है. उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से जमीनी स्तर पर चलाया जा रहा संगठनात्मक अभियान है, जिसमें कार्यकर्ताओं और समर्थकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. उन्होंने कहा कि आज से सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है और जगह-जगह सदस्यता फॉर्म और पर्चियां बांटी जा रही हैं.

इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें: त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ड्रोन डॉक्टर्स ऑफ नॉर्थ-ईस्ट: युवा पायलटों ने बदली मेडिकल डिलीवरी की तस्वीर, 80% तक घटा इंतजार

Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…

9 minutes ago

कर्नाटक में दूध हुआ महंगा, 8 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, 1 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…

18 minutes ago

अर्नब के कहर का असर? सहारनपुर में फटा आसमान, मस्जिद का गुंबद चकनाचूर; देखें VIDEO

Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…

25 minutes ago

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

49 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

54 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

56 minutes ago