MLA Rajeshwar Singh: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को सही दिशा देने और उनके भीतर राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने के लिए एक अनोखी और प्रेरक पहल देखने को मिली. शुक्रवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के द्वारा कानपुर रोड स्थित फिनिक्स यूनाइटेड मॉल में देशभक्ति से भरी फिल्म धुरंधर की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई. इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसे केवल एक फिल्म शो तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इसे युवाओं के वैचारिक और नैतिक निर्माण से जोड़ने की कोशिश की गई.
इस विशेष स्क्रीनिंग में सरोजनीनगर क्षेत्र के 450 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया. बड़े पर्दे पर फिल्म देखते हुए युवा न सिर्फ कहानी से जुड़े, बल्कि उसमें दिखाए गए राष्ट्रनायकों के साहस, अनुशासन, त्याग और कर्तव्यबोध से भी प्रभावित नजर आए. फिल्म ने मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत संदेश दिया कि देश के लिए सोचने और जिम्मेदारी निभाने की भावना कितनी जरूरी है.
कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब आया, जब फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की दमदार भूमिका निभाने वाले अभिनेता संजय दत्त वर्चुअल माध्यम से युवाओं से जुड़े. उनकी मौजूदगी ने माहौल को और जोश से भर दिया. विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने संजय दत्त के अभिनय की सराहना की, जिस पर अभिनेता ने भी लखनऊ आने और सरोजनीनगर के युवाओं से सीधे मिलने की इच्छा जताई. यह बातचीत युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं थी.
डॉ. राजेश्वर सिंह खुद थिएटर में मौजूद रहे और पूरी फिल्म के दौरान युवाओं का उत्साह बढ़ाते दिखे. इस दौरान युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना साफ झलक रही थी. यह साफ महसूस हुआ कि ऐसी पहलें युवाओं के सोचने के तरीके पर गहरा असर डालती हैं.
फिल्म के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि देशभक्ति केवल नारे लगाने या भावनाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए. उन्होंने पुलवामा, उरी, संसद हमला, अक्षरधाम और मुंबई जैसे आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं ने हमें सिखाया है कि देश की सुरक्षा सिर्फ सीमाओं पर तैनात जवानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सजग नागरिकों और जागरूक युवाओं की भी उतनी ही अहम भूमिका है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं वो 20 ‘बालवीर’ जिन्हें मिला बाल सम्मान? जानिए कारनामे
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे हर हालात के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें, अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाएं और ‘राष्ट्र प्रथम’ के विचार को अपने आचरण में उतारें. यही सच्ची देशभक्ति है और यही एक मजबूत भारत की पहचान भी.
डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं के हाथ में होता है. जागरूक, संस्कारित और राष्ट्रप्रेम से जुड़े युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं. इसी सोच के साथ यह आयोजन युवाओं को इतिहास से जोड़ने, आत्मगौरव जगाने और एक सकारात्मक नागरिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ.
डॉ. राजेश्वर सिंह का स्पष्ट मानना है कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव जागरूक, संस्कारित और राष्ट्रप्रेम से प्रेरित युवाओं से ही तैयार होती है. इसी सोच के अनुरूप यह पहल युवाओं को इतिहास से जोड़ने, आत्मगौरव जागृत करने और सकारात्मक नागरिक दृष्टि विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही. सरोजनीनगर में युवाओं को राष्ट्रप्रेम, आत्मगौरव, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जोड़ने वाले ऐसे प्रेरक और मूल्य-आधारित अभियान निरंतर जारी रहेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…