रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने चेन्नई दौरे के दौरान आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के थईयुर डिस्कवरी सैटेलाइट कैंपस में स्थित हाइपरलूप सुविधा का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आईआईटी मद्रास इनक्यूबेटर स्टार्टअप ‘ए प्लेन’ के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की. यह स्टार्टअप भारत की पहली उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी लॉन्च करने पर काम कर रहा है.
अश्विनी वैष्णव ने मुख्य आईआईटी मद्रास परिसर का भी दौरा किया और शक्ति माइक्रोप्रोसेसर पर काम कर रहे शोधकर्ताओं और सेंटर फॉर इनोवेशन के छात्रों से मुलाकात की. उन्होंने छात्रों के विभिन्न प्रोजेक्ट्स को देखा और उनकी मेहनत की सराहना की.
आईआईटी मद्रास ने डीपटेक इनक्यूबेटर स्टार्टअप हाइपरलूप के साथ मिलकर देश की पहली वाणिज्यिक हाइपरलूप परियोजना शुरू करने की तैयारी की है. इस तकनीक से तेज गति की परिवहन प्रणाली विकसित की जा सकेगी, जिससे भविष्य में यात्रा के तरीके पूरी तरह बदल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिल गेट्स से की मुलाकात, कृषि और ग्रामीण विकास पर हुई चर्चा
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों और स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और नवाचार (इनोवेशन) को सरकार की ओर से हरसंभव समर्थन देने की बात कही.
-भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…