देश

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बोले- गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तानी संगठन से संबंध पुराने और गहरे हैं

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न को पाकिस्तानी संगठन से जोड़ने वाली रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गौरव गोगोई को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पत्नी ने भारत की नागरिकता हासिल की है या नहीं और उन्हें अपनी पत्नी के ISI के साथ जुड़े होने के आरोपों पर भी जरूर सफाई देनी चाहिए.

हिमंता बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, “पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के आरोप, युवाओं को पाकिस्तान दूतावास ले जाकर उनके विचार बदलने और कट्टरता बढ़ाने की कोशिश, पिछले 12 वर्षों से भारतीय नागरिकता न लेने का मामला. ये सभी गंभीर सवाल हैं जिनका जवाब देना जरूरी है. इसके अलावा, धर्म परिवर्तन के गिरोह में शामिल होना और राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने के लिए बाहरी स्रोतों से, जिसमें जॉर्ज सोरोस भी शामिल हैं, धन प्राप्त करना भी बड़े चिंताजनक मुद्दे हैं.

“ऐसे मामलों में जवाबदेही से बचना आसान नहीं होगा. जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना या दूसरों पर आरोप लगाकर ध्यान भटकाने की कोशिश करना कोई समाधान नहीं है. देश को सच्चाई और पारदर्शिता की जरूरत है.”

अली शेख के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया

हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को पाकिस्तान के अली शेख के एक ‘एक्स’ पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. अली शेख ने इस पोस्ट में गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ को भी टैग किया हुआ था. इस पोस्ट में अली शेख ने गौरव गोगोई द्वारा संसद में दिल्ली दंगों पर चर्चा करने और फिर स्पीकर द्वारा उन्हें निलंबित करने की बात का जिक्र किया था. अली शेख का पोस्ट इस प्रकार था- “गौरव गोगोई और छह अन्य सांसदों को संसद से निलंबित कर दिया गया. उन्होंने आम जनता के हक में आवाज उठाई थी. गौरव गोगोई ने कहा, “मुझे निलंबित कर दें, लेकिन दिल्ली दंगों पर चर्चा जरूर करें.”

इस पर हिमंता बिस्वा सरमा ने एक अन्य एक्स पोस्ट के जरिए शनिवार को प्रतिक्रिया दी, “लीड पाकिस्तान के अली शेख ने भारत विरोधी प्रचार किया था. वह एलिजाबेथ कोलबर्न के सहयोगी और वरिष्ठ हैं. उन्होंने माननीय सांसद को टैग कर सराहना भी की जब उन्होंने संसद में दिल्ली दंगों 2020 का मुद्दा उठाया. जी हां, ये संबंध गहरे और लंबे समय से जुड़े हुए लगते हैं.”

इस घटनाक्रम पर सीएम सरमा ने पत्रकारों से कहा, “कांग्रेस नेता को अपनी पत्नी की नागरिकता और उनके पाकिस्तान में पहले किए गए पेशेवर कार्यों पर सफाई देनी चाहिए. इसके अलावा, उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को जानकारी दिए बिना पाकिस्तानी उच्चायुक्त से मुलाकात क्यों की?”

गोपनीय जानकारी क्यों चाहिए

मुख्यमंत्री ने इससे पहले कहा था कि गौरव गोगोई ने पाकिस्तान उच्चायोग से मुलाकात के बाद संसद में रक्षा और सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाए. उन्होंने बताया, “26/11 के मुंबई हमलों ने भारत की समुद्री सुरक्षा में कमजोरियों को उजागर किया था. इसी संदर्भ में ससांसद गोगोई ने संसद में सवाल नंबर 2 उठाया, जिसमें उन्होंने तटीय रडार स्टेशनों की पूरी जानकारी और उनकी लागत से जुड़ी जानकारियां मांगी थीं.”

सीएम सरमा ने अपनी पोस्ट की सीरीज में सवाल उठाए थे, “असम से सांसद, जो चारों ओर जमीन से घिरा राज्य है, उन्हें समुद्री रडार सिस्टम की गोपनीय जानकारी क्यों चाहिए थी? ऐसी संवेदनशील जानकारी को सार्वजनिक करने की जरूरत क्यों पड़ी? और यह सवाल पाकिस्तानी उच्चायुक्त से मुलाकात के तुरंत बाद ही क्यों पूछा गया?”


ये भी पढ़ें: केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर CVC का बड़ा एक्शन, BJP के आरोप पर केंद्रीय सतर्कता आयोग ने दिए जांच के आदेश


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

41 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago