देश

बारात में धूमधाम से नाचने के बाद दूल्हे की घोड़ी पर ही हुई मौत, कुछ देर बाद होनी थी वरमाला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. दूल्हा प्रदीप जाट बारात के साथ धूमधाम से घोड़ी पर सवार होकर निकला. बाराती झूमते-नाचते हुए जाट छात्रावास पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार बारातियों का स्वागत किया गया.

रिवाज के अनुसार, दूल्हे ने दरवाजे पर तोरण मारा, फिर घोड़ी से उतरकर बारातियों के साथ नाचने लगा. कुछ देर डांस करने के बाद वह दोबारा घोड़ी पर सवार हुआ. लेकिन थोड़ी ही दूरी तय करने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. पहले लोगों को लगा कि वह थक गया है, लेकिन कुछ ही पलों में घोड़ी पर बैठे-बैठे उसकी सांसें थम गईं. शादी का जश्न देखते ही देखते मातम में बदल गया, और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

डांस के बाद दूल्हे ने तोड़ा दम

डांस कर रहे बारातियों ने जब देखा कि दूल्हे की हालत अचानक गंभीर हो गई है, तो वे तुरंत उसे घोड़ी से नीचे उतार लाए. उन्होंने उसकी धड़कन महसूस करने की कोशिश की और हार्ट पंप कर उसे होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

आनन-फानन में परिजन और बाराती उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने तत्काल चेकअप किया और आईसीयू में भर्ती किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद दूल्हे को बचाया नहीं जा सका. हालांकि, मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. डॉक्टरों के अनुसार, संभावित कारण साइलेंट हार्ट अटैक हो सकता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही असली वजह सामने आएगी. इस अजीबोगरीब लेकिन बेहद दुखद घटना के कारण शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. दूसरे दिन सुबह लड़के के परिवार ने सुसवाड़ा गांव में प्रदीप जाट का अंतिम संस्कार किया, जिसके बाद दुल्हन के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई.


ये भी पढ़ें- CBI ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में बरी किए गए आरोपियों के खिलाफ सुनवाई के लिए 18 मार्च का किया अनुरोध 


बता दें कि दिवंगत दूल्हे प्रदीप जाट पूर्व में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रह चुके थे, जबकि उनके चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं. प्रदीप की शादी 14 फरवरी 2025 को वर्ग-1 की शिक्षिका से होने वाली थी. शादी की सभी रस्में लगभग पूरी हो चुकी थीं, कुछ ही देर में वरमाला का कार्यक्रम होने वाला था और उसके बाद फेरे भी होने थे. लेकिन अचानक डांस के बाद जब दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर स्टेज की ओर बढ़ा, तो उसकी सांसें थम गईं, और खुशियों भरे माहौल में मातम पसर गया.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

7 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

24 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

41 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago