Assam Road Accident: असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा के पास नेशनल हाईवे-27 पर एक बहुत ही भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.इस हादसे में 23 लोगों की जान चली गई है और कई अन्य घायल हुए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, जोरहाट से आ रही यात्रियों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी की विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ट्रक के साथ आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस भयानक दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ट्रैवलर गाड़ी में लगभग 35 यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र और छात्राएं शामिल थीं. टक्कर इतनी जबरदस्त और भीषण थी कि ट्रैवलर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गई. हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए. गंभीर रूप से घायल और अहत यात्रियों को तुरंत नजदीकी कोहोरा मॉडल अस्पताल (Kohora Model Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: जाकिर नाइक पर फिर चला अमित शाह का चाबुक, IRF पर हो गया एक्शन; जानें कारण
प्रशासन की ओर से मृतकों की आधिकारिक पहचान और हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. लगातार मृतकों के पहचान की कोशिश का जा रही है. साथ ही साथ आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है. प्रशासन घायलों के लिए पुख्ता इलाज की व्यवस्था कर रहा है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पोस्ट किया, “आज काजीरंगा में हुए दुखद हादसे से मुझे गहरा आघात लगा है. दुख की इस घड़ी में पूरा असम पीड़ितों के साथ खड़ा है. हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को बिना किसी देरी के बेहतरीन इलाज मिल सके। राज्य मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल पर मौजूद हैं और खुद राहत कार्यों की देखरेख कर रहे हैं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने और शोक संतप्त परिवारों को हिम्मत मिलने की प्रार्थना करता हूँ.”
हर साल 13 नवंबर को दुनिया भर में 'विश्व दयालुता दिवस' मनाया जाता है. समाज…
NPCIL Apprentice Recruitment 2026: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने ट्रेड, डिप्लोमा और…
Munakka Benefits: - मुनक्का फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसका नियमित…
Baloch Liberation Army Mastung military camp suicide attack 2026: बलूचिस्तान के मस्तुंग में पाक सैन्य…
विदेशी बाजार में भारतीय सामानों की धूम! अक्टूबर में भारत का निर्यात 29.9% बढ़कर 89.99…
सुप्रीम कोर्ट ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत में हुई शादी केवल…