Assamese Patka Rahul Gandhi Controversy: राष्ट्रपति भवन के कार्यक्रम में राहुल गांधी के नॉर्थ-ईस्ट का पटका न पहनने पर देश का सियासी पारा हाई हो चुका है. इस बीच भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने नाराजगी जाहिर करते हुए राहुल पर बड़ा हमला बोला है. भाजपा प्रवक्ता ने इस मामले को लेकर कहा है कि राहुल गांधी देश का अपमान कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इससे राहुल गांधी की सोच सामने आ गई है कि उनका नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के प्रति ऐसा क्या और कैसा रवैया है.
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राष्ट्रपति भवन के कार्यक्रम में आसमिया पटका न पहनने पर राहुल पर बड़ा कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की असल सोच सामने आ गई है. विदेशी डिप्लोमैट असमिया पट्टा पहनने को तैयार थे, जो नॉर्थ-ईस्ट की शान होती है. अगर आप इसे नहीं पहन रहे हैं, तो कहीं न कहीं आप देश का अपमान कर रहे हैं. क्या राहुल गांधी का नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के प्रति ऐसा रवैया बन गया है? वह उस इलाके के प्रतीक, गमछे को पहनने से क्यों बच रहे हैं? यह एक नफरती मानसिकता को दिखाता है.
प्रतुल शाह देव ने चार धाम मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगने के मुद्दे पर भी अपना बयान दर्ज कराया. इस दौरान वह श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के ऐलान पर बोले कि “यह श्राइन बोर्ड का फैसला है और हमारे पास अभी इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है. आप देख सकते हैं कि मुसलमानों के भी कई स्थल हैं जहां दूसरे धर्मों के लोगों को अंदर जाने की इजाजत नहीं है. तो यह फैसला किन हालात में लिया गया और जब समिति के सदस्यों के बीच भी सहमति नहीं है, तो इंतजार करना बेहतर होगा.
उन्होंने आगे कहा कि जो लोग पहले मुसलमानों और अल्पसंख्यक मुद्दों पर लंबी-चौड़ी बातें करते थे, अब कह रहे हैं कि मुसलमानों को कभी सही अहमियत नहीं दी गई और उन्हें सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि अगर कुछ देश आप पर पाबंदियां लगाते रहें, तो भी आपको अपने बाजार तलाशने होंगे. भारत भी यूरोपियन यूनियन के लिए एक बहुत बड़ा बाजार है. 14वीं सदी से हमारे मसाले यूरोप को एक्सपोर्ट किए जा रहे थे. अब दोनों देशों और यूरोपियन यूनियन के बीच इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से शानदार नतीजे देखने को मिलेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…
Asian Games 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश की झोली में एक और…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…
Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…
राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…