देश

उपचुनाव का काउंटडाउन: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में आचार संहिता लागू; EVM-VVPAT से होगा फैसला

देश के तीन प्रमुख राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, इन सीटों पर चुनावी प्रक्रिया 6 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ शुरू हो जाएगी. राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे इस उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे, जबकि 3 अगस्त को नतीजे घोषित होंगे.

क्या है पूरा शेड्यूल?

चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. इसके अगले दिन यानी 14 जुलाई को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. वहीं, नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 16 जुलाई तय की गई है. इसके बाद 30 जुलाई को जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेगी.

आखिर क्यों खाली हुईं ये सीटें?

बिहार (बांकीपुर सीट): बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर सीट खाली हुई थी.

मध्य प्रदेश (दतिया सीट): कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यहां दोबारा चुनाव हो रहे हैं.

गुजरात (मंजलपुर सीट): बीजेपी के वरिष्ठ विधायक योगेशभाई नारायणभाई पटेल के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी.

जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के नियमों के तहत चुनाव आयोग ने इन सीटों को भरने के लिए इस प्रक्रिया की शुरुआत की है.

कैसे होगा उपचुनाव?

तारीखों के एलान के साथ ही संबंधित जिलों में ‘आदर्श आचार संहिता’ यानी की Model Code of Conduct तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है. अब सरकारें इन क्षेत्रों में कोई नई लोक-लुभावन घोषणाएं नहीं कर सकेंगी. चुनाव आयोग ने साफ किया है कि निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी बूथों पर EVM के साथ VVPAT मशीनें अनिवार्य रूप से लगाई जाएंगी, ताकि वोटर खुद देख सकें कि उनका वोट सही जगह पड़ा है या नहीं.

ये भी पढ़ें: सावधान! मोबाइल से बंद हो रहा ई-रिक्शा, चीनी ऐप BAT-BMS से 10 मीटर दूर से ही बैटरी ऑफ, चालकों में हड़कंप

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

21 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

49 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago