देश

Elections 2026: 20 दिन में 17.4 करोड़ वोटर चुनेंगे 824 एमएलए, जानें इस बार क्यों अलग है 5 राज्यों का विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने आज (रविवार) को एक बड़ा ऐलान किया है. चुनाव आयोग ने 5 राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की, तो साफ कर दिया कि चुनाव किसी त्योहार से कम नहीं हैं. इस बार के चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक और दिलचस्प होने वाले हैं.

बंगाल में बदली परंपरा

इस बार सबसे बड़ा बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है. जहां अक्सर 7 या 8 चरणों में लंबी वोटिंग प्रक्रिया चलती थी, वहीं इस बार आयोग ने केवल दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है. ऐसा करीब 30 साल बाद हो रहा है. ममता बनर्जी के गढ़ में पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोट पड़ेंगे, जबकि बाकी 142 सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा. बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 का आंकड़ा चाहिए, और सबकी नजरें इस बार ‘SIR’ (सोशल इम्पैक्ट/रिफॉर्म्स) के मुद्दे के बाद होने वाले पहले बड़े चुनाव पर टिकी हैं.

एक ही दिन में चार राज्यों का फैसला

बंगाल को छोड़ कर बाकी चार राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव प्रक्रिया काफी सिमटी हुई है. असम, केरल और पुडुचेरी इन तीनों राज्यों में 9 अप्रैल को एक ही साथ वोट डाले जाएंगे. असम की 126 सीटों पर जहाँ भाजपा अपनी सत्ता बचाने उतरेगी, वहीं केरल की 140 सीटों पर लेफ्ट और पुडुचेरी की 30 सीटों पर रंगास्वामी सरकार की साख दांव पर होगी.

तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. एमके स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके के सामने अन्नाद्रमुक (AIADMK) की बड़ी चुनौती है.

वोटर्स की संख्या देख दुनिया हैरान

भारत के लोकतंत्र की विशालता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इन 5 राज्यों के कुल 17.4 करोड़ मतदाता मिलकर 824 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे. आयोग ने एक रोचक तुलना करते हुए बताया कि ये संख्या ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों की कुल आबादी के बराबर है. शायद यही वजह है कि इस बार 20 से ज्यादा देशों के मेहमान भारत के इस लोकतंत्र के उत्सव को करीब से देखने आ रहे हैं.

कब आएंगे नतीजे?

भले ही वोटिंग अलग-अलग तारीखों पर हो रही हो, लेकिन 4 मई को सभी 5 राज्यों के नतीजे घोषित किए जाएंगे. 20 दिनों के इस चुनावी सफर में यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे चुना और किसे विपक्ष की राह दिखाई है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की इस योजना से कृष्णा आशीष बने स्वरोजगार की मिसाल, दूसरों को भी दे रहे रोजगार

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

2 hours ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

2 hours ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

3 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

4 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

4 hours ago