Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Independence Day 2025

Independence Day: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, सोनू सूद और राजकुमार राव ने अपने खास अंदाज में देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से देशवासियों को संबोधित करते हुए गांव के विकास, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार योजनाओं पर जोर दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से जीएसटी सुधारों की घोषणा की, जिसमें आम घरेलू वस्तुओं पर कर दरों में कटौती शामिल है. व्यापारियों ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि इससे एमएसएमई और घरेलू व्यापार को मजबूती मिलेगी.

देश के प्रमुख उद्योग निकायों ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवाओं को सशक्त बनाने, एमएसएमई को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत मिशन को तेज करने वाली पहलों का सराहना किया.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता को बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी 2047 तक और उसके बाद भी और गहरी होती रहेगी.

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग और नेसेट अध्यक्ष अमीर ओहाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में इसका जिक्र करते हुए बताया कि पुलिस बल में भी यही व्यवस्था लागू है. हाल के वर्षों में जब 60 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई, तो इनमें से 12 हजार से अधिक पद महिलाओं ने हासिल किए.

Independence Day: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी, भारत की वैश्विक भूमिका और रणनीतिक साझेदारी की सराहना की.

केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने पटना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया और पीएम मोदी के लाल किले के संबोधन का सरहाना किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर घोषणा की कि भारत क्रिटिकल मिनरल्स में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. 1,200 से अधिक स्थानों पर अन्वेषण जारी है और आर्थिक सुधारों के लिए टास्क फोर्स बनाई गई है.