देश

‘अटल जी का विराट व्यक्तित्व सदैव प्रेरित करेगा’ पुण्यतिथि पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया. नेताओं ने वाजपेयी के राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और दूरदर्शी नेतृत्व को देश के लिए प्रेरणादायी बताया.

अटल जी का विराट व्यक्तित्व- अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को महान राष्ट्रभक्त बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया. उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध के दौरान भारत की सामरिक क्षमता को मजबूती देने के साथ सुशासन और अंत्योदय की अवधारणा को आगे बढ़ाया.

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं. अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया. एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण व कारगिल युद्ध में पूरी दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित करवाया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्य-आधारित राजनीति ने पहली बार अन्त्योदय व सुशासन की कल्पना को जमीन पर उतारा. अटल जी का विराट व्यक्तित्व व नेतृत्व भाजपा के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा. ”

राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने भी किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वाजपेयी ने लोकतंत्र को समृद्ध करने के साथ राष्ट्रहित और जनसेवा को राजनीति का केंद्र बनाया. उनके नेतृत्व में भारत ने सुरक्षा, आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें करोड़ों कार्यकर्ताओं का प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा कि वाजपेयी का जीवन विचारधारा, सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा.

ओम बिरला और अन्य केंद्रीय मंत्री ने भी किया नमन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वाजपेयी को भारतीय राजनीति का युगपुरुष बताते हुए उनके लंबे संसदीय जीवन और असाधारण वक्तृत्व का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सांसद, पत्रकार, कवि और प्रधानमंत्री के रूप में वाजपेयी की अलग पहचान रही. उनके नेतृत्व ने भारत की विदेश नीति और वैश्विक भूमिका को भी नई दिशा दी.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने उन्हें सुशासन का आदर्श और नए भारत का स्वप्न देखने वाला नेता बताया. वहीं, अर्जुन राम मेघवाल ने उनके जीवन को राष्ट्रसेवा और राजनीतिक शुचिता का उदाहरण बताया.


ये भी पढ़ें: ‘देश को दी नई दिशा…!’ 8वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि


संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि वाजपेयी के विचार और संस्कार हमेशा जीवित रहेंगे. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भारत की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कूटनीति में उनके योगदान को स्मरण किया.

अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन भारतीय लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जाता है. उनके विचार, भाषण और सार्वजनिक जीवन आज भी राजनीतिक कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

12 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

20 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

34 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

51 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

59 minutes ago