देश

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. तमाम नेताओं मे उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी ने किया नमन

प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन. राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है.”

जेपी नड्डा की श्रद्धांजलि

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अटल जी को याद करते हुए एक्स पर लिखा, “असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, सुशासन के आदर्श प्रतिमान, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. श्रद्धेय अटल जी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. भाजपा की स्थापना से लेकर सशक्त भारत के निर्माण के लिए वे अजीवन संकल्पित रहे. जनसेवा और राष्ट्रोत्थान के उनके विचार एवं कार्य कोटिश: भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय हैं.”

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र-हरियाणा से आए सरपंचों ने कहा- पीएम मोदी को लालकिले के प्राचीर से सुनकर गर्व महसूस हुआ

अमित शाह ने किए योगदान का जिक्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक सदस्य, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मूल्य-आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी. अटल जी ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने सिद्धांतों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया, भले ही इसके लिए उन्हें अपनी सरकार गंवानी पड़ी. उनके नेतृत्व में भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया और कारगिल युद्ध में दुश्मनों को करारा जवाब दिया. अटल जी अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से हम सभी को राष्ट्रसेवा के मार्ग पर प्रेरित करते रहेंगे. श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं.”

राजनाथ सिंह ने किया याद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मैं अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ. उन्होंने अपना पूरा जीवन एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के संकल्प के साथ समर्पित किया. राष्ट्र उनके इस अभूतपूर्व योगदान को सदैव याद रखेगा.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

15 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

15 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

44 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago