दुनिया

अलास्का में Putin का पलड़ा भारी, Trump की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की 15 अगस्त को अलास्का में हुई मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थीं. तीन घंटे तक चली इस हाई-प्रोफाइल समिट के बाद उम्मीदें थीं कि कोई बड़ा समझौता सामने आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत को ‘पॉजिटिव’ बताया, लेकिन किसी ठोस डील पर सहमति नहीं बनी.

किस बात की सबसे ज्यादा चर्चा?

सबसे ज्यादा चर्चा ट्रंप (Donald Trump) के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कम बोलने को लेकर हो रही है. आमतौर पर ट्रंप प्रेस से बातचीत में खुलकर बोलते हैं, लेकिन इस बार वे सिर्फ 3.3 मिनट ही बोले. वहीं पुतिन (Vladimir Putin) ने थोड़ा ज्यादा वक्त लिया और कहा कि एक समझौते पर सहमति बनी है, लेकिन उसकी जानकारी साझा नहीं की गई. इससे सवाल उठने लगे हैं कि क्या ट्रंप पुतिन के सामने अपनी बात रखने में कमजोर पड़ गए?

कितने मिनट चली प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ 12 मिनट चली और किसी भी पत्रकार को सवाल पूछने का मौका नहीं मिला. ट्रंप ने कहा कि वे नाटो और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे और उन्हें बैठक की जानकारी देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन के साथ उनके रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने क्या कहा?

पुतिन ने यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर बयान दिया और कहा कि रूस युद्ध को खत्म करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए मूल कारणों को समझना जरूरी है. उन्होंने कीव के नेताओं को चेताया कि वे शांति प्रक्रिया में बाधा न डालें.

इसे भी पढ़ें-अलास्का में Trump-Putin की मुलाकात, यूक्रेन युद्ध पर नहीं बनी सहमति, पुतिन की 5 बड़ी शर्तें

इस समिट से भले ही कोई बड़ा समझौता नहीं निकला हो लेकिन यह साफ है कि बातचीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. अब सबकी नजर इस बात पर है कि ट्रंप नाटो और जेलेंस्की से क्या बात करते हैं और क्या कोई ठोस कदम उठाया जाता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

24 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

36 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

59 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

60 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago