Atal Tunnel Car Accident: हिमाचल प्रदेश की मशहूर अटल टनल के पास बुधवार रात एक बेहद खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है. नॉर्थ पोर्टल के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स को तोड़ती हुई नीचे निर्माणाधीन पुल के पिलर से जा टकराई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिलर से बाहर निकले लोहे के नुकीले सरिये गाड़ी को चीरते हुए आर-पार हो गए. इस हादसे में राजस्थान के रहने वाले एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के रहने वाले उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं.
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग टूरिस्ट थे, जो मनाली में घूमने के बाद रात के वक्त लाहौल की तरफ बढ़ रहे थे. रात करीब 10 बजे जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से बाहर निकली, ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा. रफ्तार इतनी तेज थी कि संभलने का मौका ही नहीं मिला. टक्कर की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं.
हादसे की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, वे रोंगटे खड़े करने वाले हैं. गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो चुका था. दमकल कर्मियों और रेस्क्यू टीम ने भारी मशक्कत के बाद गाड़ी की बॉडी को काटकर घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भिजवाया. इस हादसे में दम तोड़ने वाले युवक की पहचान राजस्थान के रहने वाले 34 वर्षीय कैलाश के रूप में हुई है. वहीं, तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि हादसा सिर्फ और सिर्फ ओवरस्पीडिंग के कारण हुआ है. मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे पहाड़ी और अनजान रास्तों पर रात के समय गाड़ी चलाने से बचें. खासकर मानसून के इस सीजन में पहाड़ों पर विजिबिलिटी कम होती है और सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है, ऐसे में रफ्तार पर काबू रखना बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें: ‘शरणार्थी नहीं, देश और धर्म के लिए लड़ने वाले योद्धा…’ 1947 के विभाजन को याद कर RSS सरसंघचालक मोहन भागवत ने क्या कहा?
भारत एक्सप्रेस
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…