देश

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक के परिवार की मदद करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कभी भी चल सकता है योगी सरकार का बुलडोजर

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के परिवार की मदद करने वाले पर योगी सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. खबर सामने आ रही है कि, माफिया अतीक के दबाव में वक्फ की संपत्ति उसके परिवार वालों को अवैध तरीके से लीज पर दिए जाने के मामले में ये कार्रवाई की गई है. यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने सरकार के हस्तक्षेप के बाद माफिया अतीक और उसके परिवार की मदद करने वाले मुतवल्ली मोहम्मद असियम को उसके पद से हटा दिया है और खाली पद पर नए मुतवल्ली की नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए हैं. फिलहाल वह फरार चल रही है. उस पर पहले ही क्रिमिनल केस दर्ज किया जा चुका है.

बता दें कि, अतीक और अशरफ की हत्या के बाद से ही उसके काले कारनामों व बेशकीमती सम्पत्ति को लेकर लगातार जांच की जा रही है. इसी दौरान जांच में वक्फ प्रापर्टी के इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. बता दें कि, प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर गांव में शेख अब्दुल समद और शेख करीम बख्श द्वारा वक्फ की गई करोड़ों की बेशकीमती संपत्ति थी. तो वहीं कई बीघा क्षेत्रफल में स्थित इस वक्फ प्रापर्टी का मुतवल्ली यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने मोहम्मद अशियम को बना रखा था. जांच में सामने आया है कि, मुतवल्ली मोहम्मद अशियम ने माफिया अतीक अहमद के दबाव में तकरीबन पचास करोड़ रुपए कीमत की सात बीघा जमीन उसके परिवार वालों को अवैध तरीके से लीज पर दे दी थी. तो वहीं वक्फ प्रॉपर्टी पर अवैध तरीके से किए गए निर्माण के ध्वस्तीकरण के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने पहले ही नोटिस जारी कर दी थी. इस पर कभी भी योगी सरकार का बुलडोजर चल सकता है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: रामनगरी में सपा ने भाजपा को दी कड़ी टक्कर…दलित समाज को लेकर पूछा ये सवाल, चला प्रेशर पॉलिटिक्स का दांव

शिकायत के बाद दर्ज हुआ था केस

जानकारी सामने आई है कि, वक्फ प्रापर्टी के केयर टेकर माबूद अहमद की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने पुरामुफ्ती थाने में माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी ज़ैनब फातिमा, दो साले ज़ैद व सद्दाम, मुतवल्ली मोहम्मद असियम, उसकी पत्नी जन्नत, ग्राम प्रधान रहे सिबली और करीबी तारिक के खिलाफ पिछले साल नवंबर के माह में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. तो वहीं वक्फ की प्रापर्टी कौड़ियों के भाव माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा वा ससुराल के दूसरे लोगों को लीज पर दे दी गई थी. तो दूसरी ओर इस जमीन पर जैनब और उसके भाइयों ने शानदार मकान के साथ ही कुछ दुकानें भी बनवा ली थीं. फिलहाल पुलिस ने इन मामले में सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 506 की धाराओं में केस दर्ज किया गया था.

इनको बनाया गया नया मुतवल्ली

फिलहाल यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने मुतवल्ली मोहम्मद असियम को पद से हटा कर उसकी जगह एडवोकेट अम्माद हसन को इस वक्फ प्रापर्टी का नया मुतवल्ली बना दिया है. तो वहीं बोर्ड के लीगल ऑफिसर अब्दुल मोबीन खान ने एडवोकेट अम्माद हसन की नियुक्ति को लेकर नया आदेश भी जारी कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

21 minutes ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

38 minutes ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

2 hours ago