देश

Ayodhya Ram Mandir: मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे उत्तराखंड के सीएम धामी, बोले- ‘अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड सदन’

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद से ही रामलला के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं. इसी के साथ ही देश के जिन राज्यों में भाजपा सरकार है, वहां के मुख्यमंत्री लगातार अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं. इसी क्रम में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला की पूजा-अर्चना की. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद रामलला अपने जन्म स्थान पर भव्य मंदिर में विराजित हुए हैं. यह विश्व के प्रत्येक सनातनी की भावनाओं की जीत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस कालखंड में फिर से राम युग का आरंभ हुआ है.”

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूरे मंत्रिमंडल और सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन किए. इस दौरान पूरे मंदिर प्रांगण में जय श्रीराम के जयकारे गूंज रहे थे. इस मौके पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामलला अपने स्थान पर फिर से 500 वर्षों के बाद विराज रहे हैं. आज हम रामलला के दर्शन के लिए आए हैं. प्रभु सभी पर कृपा करें. यही कामना करते हैं कि प्रदेश और देश का विकास हो.”

ये भी पढ़ें-UP Board Exam-2024: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, STF और LIU की टीमें हर परीक्षा केंद्र पर रखेंगी नजर, किए गए ये बदलाव

टेंट में विराजे रामलला को देखकर होती थी भावुकता

इसी के साथ ही उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि, जब वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते थे तब कई बार अयोध्या आए. उस समय यहां पर भगवान रामलला को टेंट में विराजे देखकर भावुकता होती थी, लेकिन आज गर्व का अनुभव हो रहा है. टेंट से रामलला भव्य महल में विराजमान हो चुके हैं.

उत्तराखंड सदन का होगा निर्माण

सीएम धामी ने जानकारी दी कि, अयोध्या में उत्तराखंड सदन का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड और अयोध्या धाम का आपस में बहुत गहरा संबंध है. इसी के साथ आगे बोले कि, आने वाले समय में बड़ी संख्या में वहां के लोग यहां प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आएंगे. ऐसे में सदन का निर्माण हो जाने से उत्तराखंडवासियों को सहूलियत होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

8 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

9 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

9 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

10 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

10 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

10 hours ago