देश

आखिरी सेकंड में ऐसा क्या हुआ? देखें अतीक के बेटे अबान के एक्सीडेंट का खौफनाक VIDEO

Atiq Ahmed Son Aban Accident Video: माफिया डॉन अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद सड़क दुर्घटना का एक वीडियो अब सामने आया है. करीब एक मिनट के इस डैशकैम फुटेज में हादसे से ठीक पहले और दुर्घटना के दौरान का पूरा घटनाक्रम दिखाई देता है. वीडियो पीछे चल रही एक कार के डैशकैम से रिकॉर्ड हुआ था. फुटेज सामने आने के बाद हादसा किस तरह हुआ, इसकी तस्वीर कुछ हद तक साफ होती है.

वीडियो में नजर आता है कि अबान की कार सड़क पर काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही थी. कुछ दूरी पर वह एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करती है और फिर अपनी रफ्तार से आगे निकल जाती है. उस समय सड़क लगभग खाली दिखाई दे रही है. सब कुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद कार अचानक बाईं ओर जाने लगती है.

डिवाइडर से टकराते ही हवा में उछली कार

कार जैसे ही सड़क के बाईं तरफ उतरती है, उसका संतुलन बिगड़ता दिखाई देता है. इसके बाद वह डिवाइडर से जोरदार तरीके से टकराती है. टक्कर इतनी तेज होती है कि कार हवा में कई फीट तक उछल जाती है.

पीछे से आ रही कार के डैशकैम में यह पूरा दृश्य रिकॉर्ड हो जाता है. हादसा इतना अचानक होता है कि पीछे चल रही गाड़ी का चालक भी कुछ पल के लिए घबरा जाता है. इसके बाद कैमरे में दुर्घटनास्थल का आगे का हिस्सा साफ तौर पर रिकॉर्ड नहीं हो पाता.

6 अगस्त को हुआ था हादसा

यह हादसा 6 अगस्त को झांसी में हुआ था. दुर्घटना में अतीक के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई थी. उसके साथ मौजूद उसके एक दोस्त की भी जान चली गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

बताया गया था कि अबान प्रयागराज से झांसी जा रहा था. क्योंकि उसे झांसी जिला जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करना था. इसी दौरान रास्ते में उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अब सामने आए वीडियो ने हादसे के उन आखिरी पलों को रिकॉर्ड कर लिया है, जिनसे दुर्घटना की परिस्थितियों को समझने में मदद मिलती है. हालांकि कार अचानक बाईं तरफ क्यों गई और ड्राइवर का नियंत्रण किस वजह से बिगड़ा, इसका अंतिम कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.


ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे 224 यात्री…! फेल हुआ इंडिगो का इंजन, चेन्नई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग


पांच बेटों में सबसे छोटा अबान

अबान अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था. अतीक के बड़े बेटे उमर अहमद के लखनऊ जेल में बंद होने की जानकारी है, जबकि दूसरा बेटा अली अहमद झांसी जेल में बंद है. तीसरे बेटे असद अहमद की अप्रैल 2023 में झांसी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी. चौथा बेटा अहजम बाहर है.

अबान की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी यह घटना एक बार फिर चर्चा में है. हादसे का वीडियो सामने आने से दुर्घटना के दौरान कार की गति और उसके अचानक दिशा बदलने की तस्वीर लोगों के सामने आई है. हालांकि, महज वीडियो के आधार पर हादसे की पूरी वजह तय नहीं की जा सकती. दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

32 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

43 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago