Nawada Lightning Strike
Nawada Lightning Strike: बिहार के नवादा जिले में पिछले 12 घंटे के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई. लगातार हुई इन घटनाओं से जिले के अलग-अलग गांवों में मातम पसरा हुआ है. मृतकों में पांच पुरुष और एक युवती शामिल हैं. सबसे दर्दनाक हादसा रजौली के दरियापुर गांव में हुआ, जहां धान की रोपनी के दौरान तीन मजदूर वज्रपात की चपेट में आ गए.
रजौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में बारिश के दौरान धान की रोपनी कर रहे मजदूरों के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से राजेंद्र मांझी (25), मनी मांझी (60) और इंद्रजीत मांझी (25) की मौत हो गई. बताया गया कि तीनों मजदूर करीब 350 किलोमीटर दूर से काम की तलाश में यहां पहुंचे थे. बारिश तेज होने पर वे सुरक्षित स्थान की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई.
हादसे ने तीनों परिवारों को गहरा सदमा दिया है. इंद्रजीत मांझी अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं. वहीं 60 वर्षीय मनी मांझी अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे. राजेंद्र मांझी की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचे 224 यात्री…! फेल हुआ इंडिगो का इंजन, चेन्नई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
वज्रपात की अन्य घटनाओं में मेसकौर क्षेत्र में सुमित्रा कुमारी (8) और नवनीत कुमार (16) की मौत हो गई. वहीं रोह क्षेत्र में 10 वर्षीय प्रिंस कुमार ने भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद दम तोड़ दिया. 12 घंटे के भीतर छह लोगों की मौत से संबंधित गांवों में शोक की लहर है. हादसों के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन की ओर से घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है और पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है.
भारत एक्सप्रेस
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…