देश

Ayodhya: सीएम योगी ने दी 1057 करोड़ की सौगात, बोले- पहले बिजली नहीं आती थी, अब LED की रोशनी से जगमगा रही अयोध्या

Ayodhya: उत्तरप्रदेश में धर्मनगरी अयोध्या को करोड़ों की सौगात के साथ एक भव्य तरीके से सजाने की तैयारी की जा रही है. रविवार को सीएम योगी ने सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में 41वें रामायण मेले (Ramayan Mela) का शुभारंभ किया. इस दौरान उनके साथ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मौजूद रहे. इस मेले का समापन समारोह 30 नवंबर को होगा. रामायण मेले को भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है. रामायण मेला में राम विवाह उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा.

मुख्यमंंत्री योगी आदित्यानाथ ने जीआईसी (GIC) के मैदान में आयोजित सम्मेलन में कहा कि अयोध्या के विकास के लिए कोई कमी नहीं होने देंगे. अयोध्या को  केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 30 हजार करोड़ की योजनाओं से विकसित किया जाएगा. हमारी डबल इंजन की सरकार अयोध्या के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

हमारी अयोध्या भी पीछे नहीं रहेगी- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि जब दुनिया आगे बढ़ रही है तो हमारी अयोध्या भी पीछे नहीं रहेगी. अयोध्या में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक के साथ-साथ भौतिक विकास भी किए जाएंगे. अयोध्या एक धर्मिक नगरी है. भूमिपूजन के साथा 500 सालों का इंतजार समाप्त कर पीएम मोदी के नेतृत्व में भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है. इसलिए हमें अयोध्या को दुनिया की सबसे सर्वोत्तम नगरी बनाना है.

ये भी पढ़े- सर्वोच्च न्यायालय की चुनाव आयोग पर तीखी टिप्पणी

‘स्मार्टसिटी के तहत हो रहे काम’

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई विकास योजनाएं को गिनाते हुए कहा कि स्मार्टसिटी के तहत कार्य किए जा रहा हैं. यहां चौड़ी सड़कों से लेकर ऑटोमेटिक ट्रैफिक का संचालन हो रहा है. अयोध्या को सेफ सिटी के रूप में विकसिटी किया जा रहा है. यहां रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और एयरपोर्ट बन रहे हैं. इसके अलावा उन्होने कहा कि यहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 45 लाख गरीबों को आवास दिला चुके हैं.

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले यहां अपराधी सिर उठा के चलते थे और पुलिस उनसे भागती थी, अब अपराधी भाग रहे हैं. बहुत सारे गायब हो चुके हैं, तो बहुत लोगों ने वेश-भूषा बदल दी है. आज सिर झुकाकर ठेला चलाते दिखाई देते हैं. इसके अलावा उन्होने कहा कि 2017 से पहले का व्यापारी यहां से पलायन करता था. अब अयोध्या को नए विकास की तरफ ले जा रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago