निर्माणाधीन श्रीाराम मंदिर
सुभाष सिंह
Ayodhya: अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जनवरी 2024 में होने वाले श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित होंगे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष के हस्ताक्षर वाला आमंत्रण पत्र प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा. प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाले इस आमंत्रण पत्र में जनवरी का महीना और साल 2024 दर्ज होगा, लेकिन तारीख के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. तारीख के लिए धार्मिक विद्वानों से शुभ मुहूर्त निकालने के बाद तय किया जाएगा, लेकिन 14 जनवरी 2024 के बाद जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आ जाएंगे उसी के बाद मकर संक्रांति या फिर उसके आस-पास की ही तिथि तय होने की सम्भावना जताई जा रही.
ये तो सभी जानते हैं कि, रामलला जब अपने भव्य मंदिर के गर्भ ग्रह में विराजमान होंगे उस समय हर कोई अयोध्या में रहना चाहेगा. लिहाजा क्राउड मैनेजमेंट के लिए भी विस्तृत योजना तैयार की गई है. इसीलिए पूरे देश में राम मय माहौल बनाया जाएगा. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समय देश के सभी क्षेत्रों के मंदिरों को सजाया जाएगा. यही नहीं श्री राम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से देश के अलग-अलग स्थानों पर भी दिखाया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान वास्तु पूजा से लेकर विभिन्न अनुष्ठान और पूजन किए जाएंगे. इन सभी अनुष्ठानों और पूजन के अलग-अलग यजमान होंगे, जबकि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पूजन के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे.
ये भी पढ़ें- Ayodhya: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में एकजुट हुए अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत, भारत बंद की तैयारी
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के शामिल होने के सवाल पर चंपत राय, महासचिव श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, ने कहा कि, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रधानमंत्री जी से निवेदन किया जाएगा कि संतों का निवेदन स्वीकार करें और अयोध्या में पधारें. गोविंद देव गिरी, कोषाध्यक्ष श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा कि, निश्चित रूप से हम उनको निमंत्रण तो देंगे ही. निमंत्रण पत्र की ड्राफ्टिंग कौन करेगा यह अलग बात है, लेकिन यह निमंत्रण पत्र राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से जाएगा. जनवरी 2024 के लिए जाएगा. उसमें यह कहा जाएगा कि इस समय हम जनवरी के लिए कार्यक्रम का मन बना रहे हैं. आप समय निकाल करके रखिए. जब तारीख निश्चित हो जाएगी तो हम बताएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…