देश

Dharm Dhwaj Hoisting: अयोध्या के संतों ने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा, मंगलवार को धर्म ध्वज फहराएंगे पीएम मोदी, उपवास रखकर करेंगे ध्वजारोहण

Dharm Dhwaj Hoisting: अयोध्या में मंगलवार को भव्य राम मंदिर के शिखर पर ‘धर्म ध्वज’ फहराया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे. इस समारोह के लिए वे उपवास भी रखेंगे. इस पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने उनकी काफी प्रशंसा की है.

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने क्या कहा?

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा,

“प्रधानमंत्री सरकार के मुखिया हो सकते हैं, लेकिन वे हमेशा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक समर्पित प्रचारक रहे हैं. पीएम मोदी और जिस पार्टी के जरिए वे सत्ता में आए, उनका एक साफ मकसद था कि मंदिर बनना चाहिए और उन्होंने उस मिशन को पूरा किया है.”

उन्होंने कहा आगे कहा कि जब भी हम प्रधानमंत्री से मिलते थे, वे हमेशा इज्जत से बात करते थे और हमारे विचार और सुझाव पूछते थे. क्योंकि हम उन पर भरोसा करते हैं और अपने काम के लिए उनकी समझदारी को महत्व देते हैं.

विपक्ष के नेताओं पर साधा निशाना

इस दौरान गोविंद देव गिरी महाराज ने विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “उन लोगों को याद कीजिए जो कहते थे, ‘क्या मंदिर बनने से गरीबी खत्म हो जाएगी? क्या मंदिर बनने से बिजनेस बढ़ेगा?’ ऐसे लोगों के लिए यह करारा तमाचा है कि जब से राम मंदिर बनना शुरू हुआ है, अयोध्या की पूरी इकॉनमी बदल गई है.”

मंगलवार को किया जाएगा ध्वजारोहण

वहीं, ध्वजारोहण समारोह पर श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय ने जानकारी दी कि मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ऊपर ध्वजारोहण किया जाएगा. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के संत समाज को बुलाया गया है. लगभग सात हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे.

गोपाल राव ने क्या बताया?

ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने बताया कि मंगलवार को झंडा फहराने की रस्म के लिए, पिछले चार दिनों से यज्ञमंडप में हवन चल रहा है. करीब 100 पुजारी यह रस्म कर रहे हैं, जबकि 30 लोग अलग-अलग जगहों पर बैठकर अलग-अलग रस्मों में हिस्सा ले रहे हैं. उम्मीद है कि यह रस्म मंगलवार दोपहर तक पूरी हो जाएगी. उन्होंने बताया,

“मंगलवार को राम और जानकी की शादी होगी और शाम को कार्यक्रम तय है. मंगलवार के समारोह की तैयारी में हम इस साल एक सांकेतिक सेलिब्रेशन करेंगे और अगले साल इसे पूरी शान से मनाने का प्लान है.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

8 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

14 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

28 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

34 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

41 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago