Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ayodhya ram mandir

Supreme Court: अयोध्या राम मंदिर स्थल और ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला. कोर्ट ने सभी याचिकाओं का किया निपटारा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व रहे हैं, जो हर युग में राष्ट्र को पुष्पित-पल्लवित करते रहेंगे.

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का समय बदल जाएगा. अब मंदिर सुबह 4 बजे खुलेगा और रात 10 बजे बंद होगा.

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने नियम बदल दिया है. अब चेक का भुगतान बैंक से होने के बाद ही दानदाताओं को रसीद भेजी जाएगी.

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीएचपी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की जयंती पर नमन करते हुए राम जन्मभूमि आंदोलन और राष्ट्र सेवा में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया.

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया कि एसआईटी ने किस तरह सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों का विश्लेषण करके आरोपियों की पहचान की. रिपोर्ट के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से मंदिर में दान की चोरी की 105 घटनाएं सामने आईं.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया. इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया.

अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर संतों में आक्रोश है. कंप्यूटर बाबा और प्रकाशानंद गिरी महाराज ने प्रशासन पर बैठक रोकने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गठित एसआईटी को तीन सप्ताह के भीतर नई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने दावा किया कि राम मंदिर विवाद के बाद उनकी चंपत राय और नृपेन्द्र मिश्रा से फोन पर बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन में किसी भी तरह की लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.