देश

राम मंदिर की सुरक्षा तार-तार! रामलला के दरबार में नमाज पढ़ने पर हड़कंप, कश्मीरी युवक हिरासत में

Ram Mandir Namaz: अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. यहां एक युवक मंदिर के दक्षिणी परकोटे में नमाज पढ़ रहा था. पुलिस के द्वारा रोके जाने पर उसने नारेबाजी की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.

सीता रसोई के पास पढ़ने लगा नमाज

जानकारी के मुताबिक युवक ने राम मंदिर परिसर के अंदर सीता रसोई के नमाज पढ़ रहा था. जिसे सुरक्षाबलों ने देख लिया और ऐसा करने से रोक दिया. सुरक्षाबलों को देख आरोपी युवक धार्मिक नारे लगाने लगा. आरोपी की पहचान अहमद शेख के रूप में हुई है. वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला बताया जा रहा है.

कैसे राम मंदिर के अंदर घुसा युवक?

शनिवार की सुबह आरोपी युवक अहमद शेख राम मंदिर के गेट नंबर D1 से अंदर घुसा था. फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उसके इरादों और पृष्ठभूमि की पुलिस जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया. इस मामले पर जिला प्रशासन ने फिलहाल कोई बयान नहीं जारी किया है.

ये भी पढ़ें- क्या है कैविएट पिटीशन? ED की याचिका से पहले सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार का बड़ा खेला!

राम मंदिर के अंदर हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिये हैं. राम मंदिर ट्रस्ट ने भी प्रकरण पर मौन साध रखा है. सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की गहराई से जांच कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

38 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago