Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राम मंदिर की सुरक्षा तार-तार! रामलला के दरबार में नमाज पढ़ने पर हड़कंप, कश्मीरी युवक हिरासत में

Ram Mandir Namaz: अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. यहां एक युवक मंदिर के दक्षिणी परकोटे में नमाज पढ़ रहा था. पुलिस के द्वारा रोके जाने पर उसने नारेबाजी की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

Ram Mandir Namaz

Ram Mandir Namaz: अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. यहां एक युवक मंदिर के दक्षिणी परकोटे में नमाज पढ़ रहा था. पुलिस के द्वारा रोके जाने पर उसने नारेबाजी की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.

सीता रसोई के पास पढ़ने लगा नमाज

जानकारी के मुताबिक युवक ने राम मंदिर परिसर के अंदर सीता रसोई के नमाज पढ़ रहा था. जिसे सुरक्षाबलों ने देख लिया और ऐसा करने से रोक दिया. सुरक्षाबलों को देख आरोपी युवक धार्मिक नारे लगाने लगा. आरोपी की पहचान अहमद शेख के रूप में हुई है. वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला बताया जा रहा है.

कैसे राम मंदिर के अंदर घुसा युवक?

शनिवार की सुबह आरोपी युवक अहमद शेख राम मंदिर के गेट नंबर D1 से अंदर घुसा था. फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उसके इरादों और पृष्ठभूमि की पुलिस जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया. इस मामले पर जिला प्रशासन ने फिलहाल कोई बयान नहीं जारी किया है.

ये भी पढ़ें- क्या है कैविएट पिटीशन? ED की याचिका से पहले सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार का बड़ा खेला!

राम मंदिर के अंदर हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिये हैं. राम मंदिर ट्रस्ट ने भी प्रकरण पर मौन साध रखा है. सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की गहराई से जांच कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital