देश

कानूनी अड़चनों में फिर घिरे आजम खान; 5 साल पुरानी शिकायत पर आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कानूनी अड़चनों में घिरे आजम खान को अब एक और बड़ा झटका लगा है. आयकर विभाग (Income Tax Department) ने उनकी जौहर यूनिवर्सिटी का संचालन करने वाले ‘मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट’ को एक नया नोटिस जारी किया है. इस कार्रवाई के बाद रामपुर से लेकर लखनऊ तक की सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. यह पूरी कार्रवाई भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की करीब पांच साल पुरानी एक शिकायत पर आधारित है.

5 साल पुरानी शिकायत और 3000 करोड़ का फेरबदल

दरअसल, यह पूरा मामला मार्च 2021 का है, जब रामपुर से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने केंद्रीय गृहमंत्री के जरिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) से जौहर ट्रस्ट की लिखित शिकायत की थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आजम खान ने सत्ता के रसूख और लोगों को डरा-धमकाकर अकूत संपत्तियां हासिल कीं और फिर उसे यूनिवर्सिटी के निर्माण में लगा दिया.

शिकायत में सबसे चौंकाने वाला दावा यह था कि जौहर यूनिवर्सिटी में करीब 3 हजार करोड़ रुपये लगाए गए हैं. इसमें दान देने वाले कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने 60-60 करोड़ रुपये तक का चंदा दिया है, जबकि मजे की बात यह है कि कागजों पर वे खुद कभी इनकम टैक्स भी नहीं भरते. इसके अलावा, ट्रस्ट में आजम खान के परिवार के लोगों को ही पदाधिकारी और सदस्य बनाने की वजह से उन पर भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे.

ईडी और SIT भी कस चुकी है शिकंजा

ऐसा नहीं है कि यह कार्रवाई अचानक हुई है. इससे पहले सितंबर 2023 में भी आयकर विभाग की टीमों ने रामपुर पहुंचकर कई दिनों तक छानबीन की थी. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी आजम खान से लंबी पूछताछ कर चुका है, जबकि यूपी सरकार की ओर से गठित एसआईटी (SIT) भी जांच में जुटी है.

अब आयकर विभाग लखनऊ की ओर से जौहर ट्रस्ट को जो ताजा नोटिस भेजा गया है, उसके मुताबिक इस मामले की अगली सुनवाई 23 जून को सुबह 11:30 बजे होगी. विभाग ने साफ किया है कि आजम खान या तो खुद या फिर अपने किसी अधिकृत वकील/प्रतिनिधि के जरिए दस्तावेज लेकर पेश हो सकते हैं. अगर वे खुद नहीं आना चाहते, तो उनके पास ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से अपने कागजात ऑनलाइन जमा करने का विकल्प भी खुला रखा गया है.

ये भी पढ़ें: श्वेत वस्त्र और लाल मैट… गृह मंत्री अमित शाह का दिखा अनोखा योग रूप, बोले- ‘यह दुनिया को भारत का अनमोल तोहफा है…’

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago