UP Police Constable Suspend Image
UP Police Constable Suspend: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है. मलवां थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को संरक्षण देने और पैसों के लेन-देन का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई की है (Fatehpur News).
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की वसूली का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. ऑडियो में पैसों के लेन-देन और ड्राइवरों व नाइट गार्ड तक को कमीशन बांटने का जिक्र था, जिससे विभाग की किरकिरी हो रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जांच कराई और दोषी पाए जाने पर मलवां थाने के दो सिपाहियोंको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को संरक्षण देने और रिश्वतखोरी का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. वायरल ऑडियो में पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत हो रही थी, जिसमें एक व्यक्ति पिछले भुगतान में 500 रुपये कम मिलने पर नाराजगी जता रहा था.
हद तो तब हो गई जब बातचीत में ड्राइवरों से लेकर नाइट गार्ड तक को कमीशन (हिस्सा) बांटने और थाने के बजाय दूसरी जगह मिलने का जिक्र सामने आया.
इस मामले से विभाग की किरकिरी होते देख पुलिस अधीक्षक (SP) अभिमन्यु मांगलिक ने तुरंत आंतरिक जांच के आदेश दिए. प्रारंभिक जांच में ऑडियो के आरोप और आवाजें सही पाए जाने पर एसपी ने मलवां थाने में तैनात सिपाही अभिषेक दुबे और सिपाही देवेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है.
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा. मामले की विस्तृत जांच जारी है और सिंडिकेट में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर और भी कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: CM योगी का ‘ऑपरेशन क्लीन’: यूपी में दवा माफियाओं पर अब तक का सबसे बड़ा वज्रपात, आगरा में करोड़ों का साम्राज्य ध्वस्त
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…