देश

चैतन्यानंद ने नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को एयर होस्टेस बनाने का वादा किया- दिल्ली पुलिस

लड़कियों के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद से दिल्ली पुलिस की पूछताछ जारी है. पुलिस जांच में बाबा के मोबाइल फोन से लड़कियों की कई ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जो चोरी-छिपे खींची गई लगती हैं. सारी तस्वीरें लड़कियों की जानकारी के बिना ली गई थीं. इसके अलावा, बाबा चैतन्यानंद की चैट भी फोन से बरामद हुई है, जिसमें वह फरारी के दौरान भी लड़कियों से बातचीत करता नजर आ रहा है.

लड़कियों के साथ टॉर्चर और छेड़खानी का आरोप

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बाबा ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लड़कियों से बातचीत की. खासतौर पर एयरलाइंस में एयर होस्टेस बनाने का वादा कर उन्हें फंसाया गया. आरोपी बाबा ने अपने ऑफिस को स्वीट रूम की तरह सजाया था, जहां लड़कियों को टॉर्चर और छेड़खानी का शिकार होना पड़ा. बाबा योग करती लड़कियों को वीडियो और फोटो सेंड करने के लिए बोलता था. लड़कियों को लुभाने के लिए ज्वेलरी गिफ्ट देता था.

पीड़ित लड़कियों से पूछताछ जारी

चैतन्यानंद पर तीन लड़कियों ने आरोप लगाया था. पुलिस उन तीनों लड़कियों से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, तीनों आपस में बहन लगती हैं. मोबाइल फोन की जांच में मिली चैट से पता चला है कि बीते गुरुवार और शुक्रवार को भी बाबा लड़कियों से संपर्क में था. आरोपी ने धमकी देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के नाम का भी इस्तेमाल किया. जब पुलिस की गिरफ्त से बाबा फरार था, तब वह लंदन के एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहा था. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों महिलाओं से आगे की पूछताछ कर रही है, जिससे पूरी गुत्थी सुलझाई जा सके.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 28 सितंबर को चैतन्यानंद को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था.

ये भी पढ़ें: Bihar News: जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की PM Modi को चिट्ठी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करें

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

11 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

32 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

33 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

57 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

1 hour ago