Dhirendra Shastri On 4 Children Remark: मशहूर कथावाचक और बागेश्वर धाम सरकार के नाम से चर्चित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश भर के हिंदुओं से कम से कम चार बच्चे पैदा करने और उनमें से एक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को समर्पित करने की बड़ी मांग रख दी है. यह बयान इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि यह बात संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में कही गई है.
शुक्रवार को नागपुर में ‘भारत दुर्गा मंदिर’ के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं से अपनी आबादी बढ़ाने का आह्वान किया. उन्होंने आगाह किया कि यदि हिंदू अपनी आबादी को लेकर सचेत नहीं रहे तो भविष्य में अस्तित्व का संकट खड़ा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में मतगदान से पहले NIA की एंट्री, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश; जानें क्या है मामला?
इस दौरान आलोचकों को जवाब देते हुए उन्होंने अपनी शादी (गृहस्थ जीवन) पर भी बड़ा ऐलान कर दिया. बाबा ने कहा, “आप कहेंगे कि आपके खुद के बच्चे नहीं हैं, तो मैं जवाब दे दूं- भविष्य में मैं भी ‘गृहस्थ’ बनूंगा और भगवान की जितनी इच्छा होगी, उतनी हिंदू आबादी बढ़ाने में अपना योगदान दूंगा.”
शास्त्री ने 4 बच्चों में से एक को आरएसएस को सौंपने के पीछे का तर्क भी समझाया. उन्होंने संघ के आपदा राहत कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा, “जब भारत में आपदा आती है, तो लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं, लेकिन संघ का कार्यकर्ता दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आता है. अगर आपके चार बच्चे हैं, तो एक को RSS को समर्पित करें. इसके पीछे का मकसद उसे राष्ट्रवादी बनाना है. चाहे आप उसे RSS को दें, देश की सेना को दें, या कलेक्टर-मास्टर बनाएं, लेकिन उसकी विचारधारा RSS के अनुरूप रखें.”
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग 'जय…
महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…