इन दिनों अगर आप इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया रील्स स्क्रॉल कर रहे हैं, तो ‘देसी बैटमैन’ से आपका सामना जरूर हुआ होगा. गोथम शहर की चमचमाती बैटमोबाइल छोड़कर भैंस पर सवार नजर आ रहा है. रेलवे ट्रैक के किनारे दातून करता सुपरहीरो और बैकग्राउंड में बजता 90 के दशक का रोमांटिक गाना ‘साजन-साजन’ के इस ट्रेंड ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हॉलीवुड के डार्क नाइट को देसी गांवों की गलियों में उतारने वाले इस वायरल ट्रेंड के पीछे आखिर किसका दिमाग है?
इस वायरल सीरीज (Desi Batman Sajan Sajan Video Creator) के पीछे महाराष्ट्र के रहने वाले फिल्ममेकर, डिजिटल क्रिएटर और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट सुजल जैसवार का दिमाग है. सुजल ने IIM रांची से साल 2021 से 2026 के बीच पांच साल का इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट पूरा किया है, जहां कॉलेज के दिनों से ही फिल्ममेकिंग और विज्ञापन उनके काम का अहम हिस्सा बन गए थे.
सुजल ने बैटमैन को गोथम की ऊंची इमारतों से निकालकर भारतीय गांवों, भीड़भाड़ वाली सड़कों, रेलवे ट्रैक और सड़क किनारे की चाय की दुकानों के बीच ला खड़ा किया है. उनके एक सुपरहिट वीडियो में बैटमैन गांव में रेलवे ट्रैक के पास दांत साफ करता दिखता है, फिर जोकर और लापता बच्चे से जुड़े एक अजीबोगरीब रेस्क्यू मिशन में उतरता है और आखिर में भैंस पर सवार होकर विलेन का सामना करता है.
भले ही सुजल AI जर्नलिस्ट हों, लेकिन उनके ‘देसी बैटमैन’ वीडियो सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालकर तैयार नहीं किए जाते. वे बेहद कम बजट में पहले असली लाइव-एक्शन फुटेज शूट करते हैं और फिर AI आधारित टूल्स की मदद से विजुअल इफेक्ट्स (VFX), कंपोजिंग, साउंड डिजाइन और कलर ग्रेडिंग करते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज के एक एपिसोड को तैयार करने में करीब 2,500 से 5,000 रुपये तक का खर्च आता है, जो देसी इंटरनेट ह्यूमर और हॉलीवुड जैसा सिनेमैटिक फील दोनों देता है.
इस पूरे ट्रेंड की असली पहचान है 1999 में आई फिल्म ‘आरजू’ के मशहूर गाने ‘साजन-साजन तेरी दुल्हन’ का रिमिक्स वर्जन. याद रहे यह वही गाना है जिसे अलका याग्निक ने गाया और अनु मलिक ने संगीत दिया था. डार्क नाइट के एक्शन दृश्यों के पीछे इस रोमांटिक बॉलीवुड ट्रैक का तड़का इतना अनोखा साबित हुआ कि यह गाना अब ‘देसी बैटमैन’ की पहचान बन चुका है और हजारों दूसरे क्रिएटर्स भी इस ऑडियो पर अपने-अपने देसी सुपरहीरो एडिट्स बना रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi On Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 140वें…
Rahul Gandhi On MK Stalin: परिसीमन बिल पर राहुल गांधी की अपील के बीच DMK…
8th Pay Pension Calculation: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों की डेडलाइन नजदीक आ रही है.…
China Unique Dating Trend: चीन के शंघाई समेत कई शहरों में युवाओं के बीच टूटे…
ATM Charge Rule Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए निर्देश…
Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…