देश

जमीन पर कब्जे की जिद या खूनी रंजिश का नया चैप्टर? जानें बागेश्वर सरकार के भाई पर लगे इस संगीन इल्जाम के पीछे का पूरा सच

Dhirendra Krishna Shastri Brother:  बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं. छतरपुर पुलिस ने जमीन विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारने के आरोप में शालिग्राम और उनके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं.

छतरपुर के कोड़ा गांव में शालिग्राम गर्ग पर जमीन कब्जे के विवाद को लेकर मोतीलाल कुशवाहा नामक व्यक्ति को गोली मारने का आरोप है. गोली मोतीलाल के पेट में लगी है, गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है. पुलिस ने शालिग्राम गर्ग समेत अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 109 व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई हैं.

जमीन कब्जे को लेकर हुआ खूनी संघर्ष (Bageshwar Dham)

छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोड़ा गांव में जमीन कब्जे को लेकर छिड़ा विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. आरोप है कि बागेश्वर बाबा के भाई शालिग्राम गर्ग अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गांव के बृज किशोर पांडे की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे. इस मामले की शिकायत करने के लिए बृज किशोर के साथ मोतीलाल कुशवाहा भी अधिकारियों के पास गए थे. इसी बात से खुन्नस खाकर शालिग्राम गर्ग ने कथित तौर पर मोतीलाल कुशवाहा पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी.

ग्वालियर किया गया रेफर (Land Dispute Shooting)

परिजनों के मुताबिक, शालिग्राम द्वारा चलाई गई गोली सीधे मोतीलाल कुशवाहा के पेट में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे में गोली पेट के अंदर ही फंसी होने की पुष्टि हुई. मोतीलाल की बेहद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया है. इस पूरी वारदात के मारपीट और फायरिंग से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

पुलिस की दबिश जारी (Rajnagar Police Station)

घटना की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर त्वरित एक्शन लिया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी शालिग्राम गर्ग, अंकित मिश्रा, सतीश घोड़ी और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) समेत कई अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है. एसपी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो स्पेशल टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. गौरतलब है कि शालिग्राम गर्ग का विवादों से पुराना नाता रहा है और वह पहले भी गांव में एक शादी के दौरान फायरिंग करने के आरोप में जेल जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें:  क्या कोर्ट तुड़वाएगी सोनम वांगचुक का अनशन? हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago