देश

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बख्तियारपुर: 20 लाख की सुपारी लेने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Patna News:बख्तियारपुर/आशुतोष: बिहार की राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर में तड़के सुबह पुलिस और खूंखार अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक कुख्यात अपराधी घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रामकृष्णनगर के गौराज संचालक अंजनी कुमार की हत्या मामले में मुख्य आरोपी और सुपारी किलर सौरभ सिंह (28) को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दबोच लिया है. कल्याण बीघा रोड पर हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो पिस्टल और 13 कारतूस बरामद किए हैं. सौरभ ने 20 लाख रुपये की सुपारी लेकर इस हत्या को अंजाम दिया था, जिसके साथ उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है.

बख्तियारपुर में तड़के मुठभेड़

पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याण बीघा रोड पर अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लग गई. गोली लगते ही अपराधी जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया.

FSL की टीम जांच में जुटी

घायल अपराधी की पहचान कंकड़बाग (पत्रकार नगर) निवासी प्रशांत सिंह के 28 वर्षीय बेटे सौरभ सिंह के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. मौके पर एसआईयू (SIU) और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एफएसएल (FSL) की टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल और लगभग 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

दो अन्य शूटर भी गिरफ्तार

जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया सौरभ सिंह रामकृष्णानगर के विग्रहपुर स्थित गौराज संचालक अंजनी की गोली मारकर की गई हत्या का मुख्य आरोपी है. उसने एक बिल्डर से 20 लाख रुपये की सुपारी लेकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान सौरभ के साथ दो अन्य शूटर्स को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

यह भी पढ़ें-ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, शादी विवाद के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

4 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

17 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

24 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

38 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

45 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

48 minutes ago